Last Updated:
किसान मॉडर्न विधि से खेती कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं. उन्हीं किसानों में से एक है जहानाबाद जिले के रहने वाले रिंकू कुमार. मखदुमपुर प्रखंड के रिंकू अपने खेत में मल्चिंग और अलान के सहारे खेती करते हैं. उनका मानना है कि हम इस विधि से खेती करते हैं तो अन्य किसानों से बेहतर आमदनी प्राप्त करते हैं.
जहानाबाद: खेती का ट्रेंड बदलता जा रहा है. बिहार में बहुत किसान ऐसे भी हैं, जो धान गेहूं की खेती न कर सब्जियों की खेती पर ध्यान दे रहे हैं. इसके साथ ही वह मॉडर्न विधि से खेती कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं. उन्हीं किसानों में से एक है जहानाबाद जिले के रहने वाले रिंकू कुमार. मखदुमपुर प्रखंड के रिंकू अपने खेत में मल्चिंग और अलान के सहारे खेती करते हैं. उनका मानना है कि हम इस विधि से खेती करते हैं तो अन्य किसानों से बेहतर आमदनी प्राप्त करते हैं. अभी हमारे खेत में खरे और टमाटर की खेती हो रही है जिसे हमने मल्चिंग और अलान विधि से लगाया है.
रिंकू बताते हैं कि खीरे की खेती को दो कट्ठा में कर रखा है. ऐसे में इस बार ₹40000 मुनाफा प्राप्त किया है और वहीं, दो कट्ठा की खेती करने में ₹5000 का खर्च आया है. इसी तरह पिछले वर्ष हमने 9 कट्ठा में टमाटर लगाया था जिससे₹200000 का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया था. खर्च भी बहुत ही कम आया था. हम इसी कैलकुलेशन को लेकर काम कर रहे हैं और इससे बेहतर आमदनी भी प्राप्त कर रहे हैं. पिछले कई वर्षों से तकनीक बदलकर खेती करना शुरू किया है और इससे हमें बेहतर आमदनी प्राप्त हो रही है.
साधारण खेती में बिगड़ गया फसल का गणित
वो आगे कहते हैं कि हमारे साथ में एक किसान साधारण तरीके से खीरे की खेती की थी. हालांकि, उनका फसल सही नहीं हो पाया. उनकी फसल बर्बाद हो गई और हमारी फसल पूरी तरह स्वस्थ रह गई. इससे कट्ठा में 20000 रुपए की आमदनी भी मिला.
मल्चिंग और अलान विधि से खेती करने के फायदे
रिंकू कुमार का कहना है कि मल्चिंग से खेती करने के फायदा कई हैं. इससे खाद भी कम लगता है. साथ ही खरपतवार की समस्या नहीं रहती. इतना ही नहीं, सिंचाई को भी उचित मिलता है, जिससे फसल को फायदा पहुंचता है. उधर, अलान विधि से खेती करने का फायदा है कि फसल का उत्पादन जमीन पर नहीं होता है और फल की चमक बनी रहती है. साथ ही कीड़े लगने की भी समस्या नहीं होती. इसके अलावा पानी खेत में होने पर भी सड़ने का खतरा कम रहता है. इसी तरह से अगर हम आधुनिक तरीकों से खीरे और टमाटर की खेती करें तो काफी अच्छा मुनाफा मिल सकता है.