अनंत सिंह के होने वाले दामाद ने जिस अमेरिकी यूनिवर्सिटी से किया है MBA, उसकी कितनी है फीस, कैसे मिलता है एडमिशन

अनंत सिंह के होने वाले दामाद ने जिस अमेरिकी यूनिवर्सिटी से किया है MBA, उसकी कितनी है फीस, कैसे मिलता है एडमिशन


University of Georgia MBA: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा से MBA की पढ़ाई की है. अमेरिका की यूनिवर्सिटी से MBA करने के कारण ऋषिकेश की शिक्षा भी चर्चा में है. अगर आप भी अमेरिका की किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से MBA करना चाहते हैं, तो यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया एक विकल्प हो सकती है. यूनिवर्सिटी के टेरी कॉलेज ऑफ बिजनेस (Terry College of Business) में दो वर्षीय फुल टाइइम एमबीए प्रोग्राम संचालित किया जाता है. इसमें दाखिले के लिए भारतीय छात्रों को शैक्षणिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस और प्रवेश परीक्षा से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होती हैं.

आइए जानते हैं जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में एमबीए की फीस, एडमिशन प्रोसेस और प्रवेश परीक्षा से जुड़ी शर्तों के बारे में विस्तार से.

कितनी है MBA की फीस?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए सालाना ट्यूशन और अनिवार्य फीस लगभग 38,526 अमेरिकी डॉलर है. इस तरह दो साल की पढ़ाई के लिए करीब 77,052 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 68-70 लाख रुपये खर्च होंगे.

इसके अलावा स्टूडेंट्स को रहने, खाने, किताबों, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों पर भी खर्च करना होगा. इन मदों को शामिल करने पर दो साल का कुल अनुमानित बजट करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. वास्तविक खर्च विद्यार्थी के रहने और जीवनशैली पर निर्भर करेगा.

MBA में एडमिशन के लिए योग्यता

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. यूनिवर्सिटी सामान्य तौर पर कम से कम 3.0 GPA की अपेक्षा करती है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.

एडमिशन के लिए GMAT, GRE या एक्सक्यूटिव असेसमेंट का स्कोर देना होता है. अंग्रेजी भाषा की योग्यता के लिए IELTS में 7.0 या TOEFL में 100 का स्कोर पसंदीदा है. भारतीय छात्रों की तीन वर्षीय बैचलर डिग्री के मामले में अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की जरूरत पड़ सकती है.

कैसे करें आवेदन?

एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपना रिज्यूमे, एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स, दो रिकमेंडेशन लेटर, प्रवेश परीक्षा का स्कोर और अंग्रेजी भाषा परीक्षा का रिजल्ट जमा करना होता है. इसके अलावा उम्मीदवार को कुछ लिखित सवालों के जवाब भी देने होते हैं. आवेदन शुल्क लगभग 100 डॉलर है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है.

स्कॉलरशिप से कम हो सकता है खर्च

यूनिवर्सिटी में मेरिट आधारित स्कॉलरशिप और ग्रेजुएट असिस्टेंटशिप के विकल्प उपलब्ध हैं. असिस्टेंटशिप पाने वाले छात्रों की ट्यूशन फीस में बड़ी राहत मिल सकती है. इसके तहत छात्रों को निर्धारित घंटों तक काम भी करना होता है. हालांकि, स्कॉलरशिप और असिस्टेंटशिप प्रतिस्पर्धात्मक हैं और सभी उम्मीदवारों को नहीं मिलती हैं.



Source link