पति के बर्थडे पर रेणुका शहाणे ने दिया सरप्राइज, अपनी शॉर्ट फिल्म ‘तर्पण’ का ट्रेलर किया रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

पति के बर्थडे पर रेणुका शहाणे ने दिया सरप्राइज, अपनी शॉर्ट फिल्म ‘तर्पण’ का ट्रेलर किया रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड


Last Updated:

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा के जन्मदिन को पत्नी रेणुका शहाणे ने बेहद खास बना दिया. इस मौके पर रेणुका ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है. उन्होंने अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म ‘तर्पण’ का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें आशुतोष राणा दमदार भूमिका में नजर आएंगे. खास बात यह है कि शादी के 25 साल बाद यह पहली बार है, जब दोनों पति-पत्नी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. रेणुका ने ट्रेलर शेयर करते हुए पति के अभिनय की जमकर तारीफ भी की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रही पोस्ट फोटो साभार:instagram@renukash710

नई दिल्ली. बॉलीवुड के धांसू एक्टर आशुतोष राणा का आज यानी ने 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने उन्हें बेहद प्यारा तोहफा दिया. रेणुका ने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ‘तर्पण’ का ट्रेलर रिलीज किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म में आशुतोष राणा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसका निर्देशन रेणुका शहाणे ने ही किया है. यानी शादी के बाद पहली बार दोनों किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे.

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा बॉलीवुड के सबसे प्यारे और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों ने 25 मई 2001 को शादी की थी और साल 2026 में अपनी शादी के 25 साल पूरे किए हैं. इस खास मौके पर दोनों ने दोबारा वरमाला की रस्म निभाकर अपने रिश्ते का जश्न मनाया था. दोनों एक-दूसरे के काम और हुनर की हमेशा तारीफ करते हैं और हर खास मौके पर अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते.अब आशुतोष के बर्थडे पर भी रेणुका ने ट्रेलर जारी कर उनके फैंस को सरप्राइज दिया है.

पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

रेणुका शहाणे ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए आशुतोष के लिए एक खास संदेश भी लिखा. उन्होंने अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की. रेणुका ने लिखा, ‘राणा जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह हमारी शॉर्ट फिल्म ‘तर्पण’ का ट्रेलर है. मैं दुनिया के सामने आपके खूबसूरत, दिल को छू लेने वाले, गहरे और शानदार अभिनय को लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं. पूरी फिल्म देखने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. आपसे प्यार है, राणा जी. जन्मदिन मुबारक हो.’ रेणुका के इस पोस्ट में फिल्म की कहानी की कुछ झलकियां भी देखने को मिलीं. ट्रेलर सामने आने के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. रेणुका भी जल्द से जल्द इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाना चाहती हैं.

पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे पति-पत्नी

‘तर्पण’ रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा के लिए काफी खास फिल्म है. दोनों शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में आशुतोष राणा अपनी अदाकारी का दम दिखाएंगे, जबकि निर्देशन की कमान रेणुका ने संभाली है. ऐसे में फैंस के लिए भी इस जोड़ी को पर्दे के पीछे एक साथ काम करते देखना खास होगा.

पति आशुतोष का जीता दिल
फोटो साभार:instagram@renukash710

25 साल पूरे होने पर दोबारा रचाई थी शादी

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है. दोनों ने 25 मई 2001 को मध्य प्रदेश के दमोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. साल 2026 में उनकी शादी को 25 साल पूरे हुए. इस खास मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को एक बार फिर यादगार बनाने के लिए पारंपरिक वरमाला की रस्म दोहराई और दोबारा शादी का जश्न मनाया. इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम शौर्यमान और सत्येंद्र है. रेणुका और आशुतोष फिल्मी दुनिया की पसंदीदा जोड़ियों में गिने जाते हैं. दोनों अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा चर्चा में नहीं रखते, लेकिन खास मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते.





Source link