Last Updated:
एक्टर यश ने बच्चों और पत्नी के साथ दिवाली की तस्वीरें शेयर करके फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. वे एक तस्वीर में रावण के कॉस्ट्युम में नजर आ रहे हैं. स्टार की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ था.
नई दिल्ली: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की सफलता के बीच यश ने अपने बच्चों बेटी आयरा और बेटे यथर्व के साथ प्यारी सी सेल्फी शेयर की. स्टार फोटो में रावण के कॉस्ट्यूम में दिख रहे हैं. उन्होंने फोटो के साथ दिए कैप्शन में सभी को ‘हैप्पी दिवाली’ कहा. क्यूट फोटो में ‘केजीएफ’ एक्टर रावण के हाव-भाव की नकल करते हुए भी नजर आए. (फोटो साभार: Instagram@thenameisyash)
यश पहली तस्वीर में अपने बच्चों और पत्नी राधिका पंडित के साथ खुशहाल दिखे. चारों लोग समुद्र किनारे पर पोज देते हुए नजर आए और उनके चेहरों पर प्यारी सी मुस्कान थी. यश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्यार के लिए धन्यवाद.’ (फोटो साभार: Instagram@thenameisyash)
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पोस्ट पर तीन लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है. इससे पहले, यश ने बताया था कि जब उनके बेटे यथर्व को पता चला कि उनके पिता ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले हैं, तो वह हैरान रह गए थे.
(फोटो साभार: Instagram@thenameisyash)
Add News18 as
Preferred Source on Google
यश ने याद करते हुए बताया, ‘मेरा बेटा जानता है कि उसके पिता कौन हैं, लेकिन जब उसे रामायण की कहानी पता चली, तो वह हैरान रह गया. उसने कहा, ‘नहीं, आप तो विलेन हैं! आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ मैंने उसे समझाया कि लोगों को पूरी कहानी ठीक से समझ आए, इसके लिए हमें पूरी कहानी दिखानी होगी.’
यश ने बताया कि उन्हें अपने बेटे को इस कथा के गहरे महत्व के बारे में समझाना पड़ा और बताना पड़ा कि भगवान राम ही वह आदर्श क्यों हैं, जिनका अनुसरण सभी को करना चाहिए.
यश ने आगे कहा, ‘मुझे अपने बेटे को बिठाकर समझाना पड़ा कि इस कहानी में अहम पात्र भगवान राम हैं, जिन्हें अपना आदर्श मानना चाहिए. हर किसी को राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए. रावण भले ही भव्य, शक्तिशाली और प्रभावशाली लगे, लेकिन जीवन में सच्ची और स्थायी जीत तभी मिलती है जब आप राम के आदर्शों और धर्म को अपनाते हैं.’
यश ने बेटे से कहा, ‘तुम थिएटर में एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए चीयर कर सकते हो, लेकिन किरदार को ही अपना आदर्श समझने की गलती मत करना.’ ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था.
‘रामायण: पार्ट 1’ का भारत में नेट कलेक्शन 414 करोड़ रुपये से ज्यादा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का छठवें दिन दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 663 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है.