राम मंदिर दान चोरी केस में दाखिल हुई 7000 पन्ने की चार्जशीट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

राम मंदिर दान चोरी केस में दाखिल हुई 7000 पन्ने की चार्जशीट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं


Last Updated:

Ram Mandir Donation Theft Chargesheet: राम मंदिर दान चोरी केस की चार्जशीट एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल कर दी गई. बुधवार की सुबह 10 बजे विवेचर कई सारे बक्सों के साथ कोर्ट पहुंचे और चार्जशीट फाइल की. इसके अलावा बैंक स्टेटमेंट भी कोर्ट में जमा किया गया है.

Zoom

राम मंदिर दान चोरी के कुल 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई 7000 पन्नों की चार्जशीट.

अयोध्याः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर आठों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है. विवेचक ने कुल 7 हजार पन्ने से ज्यादा की चार्जशीट दाखिल की गई है. विवेचक बड़े-बड़े बक्सों के साथ कोर्ट पहुंचे थे, जिसमें चार्जशीट के साथ-साथ बैंक स्टेटमेंट और बैंक की जमा पर्ची भी मौजूद थी. इस चार्जशीट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम न होने से मौके पर मौजूद अधिवक्त खफा हो गए. विवेचक ने बुधवार सुबह 10:00 बजे एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट पेश की है.

चार्जशीट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं
अधिवक्ताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई है. चार्जशीट में 173 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. चार्जशीट में 105 बार चोरी का जिक्र किया गया है. 803 चीजों का रिकॉर्ड सही पाया गया है. 86 कीमती चीजों की रसदी नहीं मिली है. कार, गहने, 79.85 लाख रुपये कैश की बरामदगी का भी जिक्र किया गया है.

105 बार चोरी का रिपोर्ट में हुआ था जिक्र
बता दें कि दान चोरी केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को पीठ को बताया था कि एसआईटी 25 सितंबर या उससे पूर्व पहला आरोपपत्र दाखिल करेगी. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. के नेतृत्व वाली एसआईटी ने कहा था कि उसने मूल्यवान चढ़ावे से संबंधित मीडिया और सोशल मीडिया में लगाए गए आरोपों का सत्यापन किया. एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि मंदिर के तीर्थयात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के गिनती कक्ष के सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल आंकड़ों से पता चला कि गिनती प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों की मदद से गिनती कक्ष से मुद्रा को अनधिकृत रूप से निकालने या छिपाने के 105 मामले सामने आए.

रिपोर्ट में चल-अचल संपत्तियों का दिया गया था ब्यौरा
रिपोर्ट में कहा गया था कि आठ आरोपियों की पहचान की गई है और उनके खातों में जमा उन रकम का ब्यौरा दिया गया है जिनका कोई स्पष्ट स्रोत नहीं है. इसके साथ ही, उन चल और अचल संपत्तियों की जानकारी भी दी गई है जिनमें चोरी का पैसा लगाया गया था.



Source link