टाइल्स लगाने के लिए खोदी जमीन, नीचे मिला 1000 साल पुराना चांदी का खजाना, देख हैरान रह गई दुनिया

टाइल्स लगाने के लिए खोदी जमीन, नीचे मिला 1000 साल पुराना चांदी का खजाना, देख हैरान रह गई दुनिया


Last Updated:

Viral Post :  टाइल्स लगाने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे एक शख्स को नीचे से ऐसा खजाना मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. मिट्टी के अंदर दबा यह खजाना करीब 1000 साल पुराना बताया जा रहा है. इसमें चांदी के सिक्के, गहने और कई ऐतिहासिक वस्तुएं शामिल हैं.

Zoom

AI IMAGE

Viral Post :  कभी-कभी जमीन के नीचे छिपी चीजें किसी खजाने से कम नहीं होतीं. डेनमार्क में भी एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. घर के बाहर टाइल्स लगाने के लिए जमीन की खुदाई की जा रही थी, तभी उसे मिट्टी के अंदर एक ऐसी चीज मिली, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. खुदाई के दौरान सामने आया यह खजाना करीब 18 किलो चांदी का बताया जा रहा है.

शुरुआत में शख्स को जमीन के नीचे किसी चीज के दबे होने का अंदाजा हुआ. जब मिट्टी हटाई गई तो वहां चांदी के सिक्के, गहने और दूसरी चांदी की कई चीजें दिखाई देने लगीं. इतनी बड़ी मात्रा में चांदी देखकर उसके भी होश उड़ गए.

मिट्टी के नीचे दबा था चांदी का खजाना

जानकारी के मुताबिक, जमीन के नीचे एक बर्तन में करीब 700 चांदी की चीजें और उनके टुकड़े दबे हुए थे. इनमें सिक्कों के अलावा चांदी की छड़ें, कंगन, आभूषण और चांदी से बनी कई अन्य वस्तुएं शामिल बताई गई हैं.

बताया जा रहा है कि यह खजाना करीब 1,000 साल पुराना है. यानी जिस जमीन पर आज लोग सामान्य तरीके से घर और रास्ते बना रहे हैं, उसी के नीचे सदियों पहले किसी ने अपनी कीमती चीजों को छिपाकर रखा होगा.





Source link