Last Updated:
चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा जैसे सितारों ने अपने रिश्ते पर ईमानदारी से जवाब दिया, मगर नेटिजेंस उनके बयानों के आधार पर उन्हें जज करने लगे, उन्हें ट्रोल करने लगे. करण जौहर ने अब सितारों की ऑनलाइन ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि लोगों को सेलिब्रिटीज के निजी रिश्तों और परिवारों पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है. उन्होंने लोगों की आलोचनाओं को दकियानूसी बताया और उनसे कुछ कड़वे सवाल पूछे.
नई दिल्ली: सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना अब ट्रेंड सा बन गया है. हर कोई उन्हें टोकने, मजाक उड़ाने को अपना अधिकार समझने लगा है. करण जौहर ने इसी चलन पर नाराजगी जताई है. वे सेलिब्रिटी पर लोगों के कमेंट ने तंग आ चुके हैं, जो फिलहाल चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन को होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना जैसे कपल की ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की. उनका मानना है कि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन कपल्स को यह बताना कि उन्हें अपने रिश्ते में कैसा व्यवहार करना चाहिए, यह हद पार करने जैसा है. (फाइल फोटो)
करण ने रणवीर-दीपिका की आलोचना को पूरी तरह से दकियानूसी बताया. ‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में विजय और रश्मिका का भी सपोर्ट किया और सवाल उठाया कि दर्शकों को किसी कपल के निजी फैसलों में दखल देने की क्या जरूरत है. (फोटो साभार: Instagram@karanjohar)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 के पहले एपिसोड में एक-साथ नजर आए थे. इस एपिसोड में दर्शकों को उनके रिश्ते की एक झलक तो मिली, लेकिन एक-दूसरे के साथ कमिटेड होने से पहले किसी और को डेट करने के बारे में उनके खुलासों ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी. कपल को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाए. करण ने कहा, वे बहुत खूबसूरती के साथ प्यार में हैं. वे बेहतरीन कलाकार हैं जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं.’ (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
करण जौहर ने आगे कहा कि यह कपल बस अपनी जिंदगी को लेकर ईमानदार था, तो फिर उन्हें इसके लिए जज क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा, ‘वे बस अपनी जिंदगी के बारे में ईमानदारी से बात कर रहे थे. ईमानदारी को जज क्यों किया जाना चाहिए? आपको किसी की ईमानदारी की तारीफ करनी चाहिए.’ करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण 9’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के शो में आने के बाद हो रही ऑनलाइन चर्चाओं पर भी बात की. दोनों की बातचीत ने ऑनलाइन चर्चाओं को जन्म दिया, जहां दर्शकों ने उनके रिश्ते को लेकर कई कमेंट किए. कुछ लोगों ने तो बिना मांगे सलाह देना भी शुरू कर दिया. (फाइल फोटो)
करण जौहर ने साफ कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि लोग मशहूर हस्तियों के बारे में अपनी राय रखते हैं. लेकिन, उन्होंने तब एक सीमा तय कर दी, जब ये राय इस बात के निर्देश में बदलने लगीं कि कपल्स को अपने रिश्ते कैसे निभाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हर किसी को अपनी राय रखने का हक है. लेकिन जब आप उन्हें यह बताने लगें कि उन्हें अपने रिश्ते में क्या करना चाहिए, तो मुझे इससे बहुत बड़ी दिक्कत है.’ (फाइल फोटो)
करण जौहर ने आगे सवाल किया कि दर्शकों को इन कपल्स को सलाह देने का हक कैसे महसूस होता है. वे पूछते हैं, ‘आप कौन हैं? क्या आप कोई काउंसलर हैं? क्या आप वकील हैं या आप उनके परिवार के सदस्य हैं?’ फिल्ममेकर ने इस एपिसोड के बाद विजय और रश्मिका के परिवारों पर कमेंट पर भी आपत्ति जताई. करण जौहर के अनुसार, दर्शक मशहूर हस्तियों और उनकी पसंद के बारे में चर्चा कर सकते हैं, लेकिन उनके परिवारों को ऑनलाइन बहस में घसीटना गैर-जरूरी है. (फाइल फोटो)
करण जौहर ने कहा, ‘आप उनके परिवारों पर कमेंट कर रहे हैं. आप किसी भी सेलिब्रिटी के बारे में अपनी राय रख सकते हैं, लेकिन उनके परिवारों को नीचा मत दिखाइए. उनके परिवार उस काउच (शो के सेट) पर नहीं बैठे थे.’ करण ने यह भी बताया कि इतनी बारीकी से जांच-परख सिर्फ इन दो कपल्स तक ही सीमित नहीं है. यहां तक कि अकेले आने वाले मेहमानों को भी – जिसमें वे खुद भी शामिल हैं – पिछले कुछ वर्षों में इसी तरह के ऑनलाइन विश्लेषण का सामना करना पड़ा है. (फाइल फोटो)
करण जौहर ने माना कि शो में किसी सेलिब्रिटी के लगभग हर बयान को अब सोशल मीडिया पर बहुत बारीकी से खंगाला जाता है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कंटेंट क्रिएटर्स और एंटरटेनमेंट पेज अक्सर सेलिब्रिटीज के शो में आने और उनसे जुड़े विवादों पर चर्चा करके ही अपनी ऑडियंस बनाते हैं. वे बोले, ‘हर समय, कही गई हर बात का बहुत बारीकी से विश्लेषण किया जाता है.’ (फाइल फोटो)