पत्नी ने कहा- भैयादूज मनाने जाना है, सुन पति का उखड़ा मूड, किया ऐसा कारनामा, पड़ोसी भी चकरा गए

पत्नी ने कहा- भैयादूज मनाने जाना है, सुन पति का उखड़ा मूड, किया ऐसा कारनामा, पड़ोसी भी चकरा गए


Last Updated:

Bhai Dooj 2026 Crime Story: भाई दूज जैसे रिश्तों की मिठास और भाई-बहन के प्रेम के पर्व पर एक परिवार में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. एक मां की जिंदगी खत्म हो गई, एक मासूम बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है और दूसरी बेटी की आंखों के सामने उसका पूरा परिवार बिखर गया.

Zoom

पति ने पत्नी और बच्चे पर किया हमला.

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में घरेलू कलह ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. भाई दूज पर पत्नी के मायके जाने की जिद से नाराज पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपने ही पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली. आरोप है कि पति कमलेश ने पहले अपनी पत्नी सीमा और दो मासूम बेटियों का गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की. इस खौफनाक वारदात में पत्नी सीमा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 11 साल की छोटी बेटी अंजलि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. वहीं 16 साल की बड़ी बेटी अनन्या ने खुद को कमरे में बंद करके किसी तरह अपनी जान बचाई. फिलहाल पुलिस ने हत्या आरोपी पति कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि आखिर कमलेश ने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम क्यों दिया है?

भाई के घर जाना चाहती थी पत्नी
दिल दहला देने वाली यह वारदात शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि भाई दूज के मौके पर पत्नी सीमा अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन कामकाज ठीक ना चल पाने की वजह से पति कमलेश इसका विरोध कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि गुस्से में आकर कमलेश ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी सीमा और अपनी दोनों बेटियों अनन्या और अंजलि की हत्या का प्लान बना लिया.

पति ने उठाया गुस्से में कदम

गुस्से में आकर पहले पत्नी सीमा और बेटी अंजलि का गला दबाया और जब बड़ी बेटी अनन्या की ओर बढ़ा तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और चिल्लाने लगी. शोर सुनकर पड़ोसी आए उन्होंने पति को पकड़ लिया और पुलिस को खबर कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेने के साथ ही पत्नी सीमा और बेटी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची. जहां पत्नी सीमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं बेटी अंजलि की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

इस खौफनाक वारदात के बीच 16 साल की बेटी अनन्या ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान बचाने में कामयाब रही. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कमलेश पूरे परिवार को खत्म करने के बाद खुद भी जान देने की योजना बना रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति कमलेश को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मृतका सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर कमलेश ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम क्यों दिया है ?



Source link