Jensen Huang love story: क्‍लास में थीं तीन लड़क‍ियां, वहीं म‍िलीं लोरी, ऐसे शुरू हुई जेनसेन हुआंग की फर्स्‍ट लव स्‍टोरी

Jensen Huang love story: क्‍लास में थीं तीन लड़क‍ियां, वहीं म‍िलीं लोरी, ऐसे शुरू हुई जेनसेन हुआंग की फर्स्‍ट लव स्‍टोरी


बात 80 के दशक की है. ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक इंजीनियरिंग क्लास, जहां लड़कों की भीड़ के बीच कुल जमा तीन लड़कियां बैठी थीं. उन्हीं में से एक थीं लोरी मिल्स. एक दिन प्रोफेसर ने लैब पार्टनर बनाने का फरमान सुनाया और किस्मत ने एक दुबले-पतले लड़के जेनसेन हुआंग को लोरी के सामने लाकर खड़ा कर दिया. लोरी उम्र में जेनसेन से थोड़ी बड़ी थीं, लेकिन कहते हैं न, कहानियों की शुरुआत तो ऐसे ही अजीब इत्तेफाकों से होती है.

जेनसेन को पहली नजर में ही समझ आ गया था कि यह लड़की कुछ खास है. अब इम्प्रेस करने का तरीका भी एकदम हटकर होना चाहिए था. कोई कॉफी या फिल्म का ऑफर नहीं, लड़के ने सीधा कहा- क्या हम हर संडे साथ मिलकर पढ़ाई कर सकते हैं?

किताबों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ. उसी दौरान, जेनसेन ने लोरी की आंखों में देखकर एक ऐसा वादा किया, जो किसी फिल्मी डायलॉग से कम नहीं था- ‘देखना, 30 साल का होने से पहले मैं किसी कंपनी का बॉस बन जाऊंगा.’ उस नौजवान का यह गजब का कॉन्फिडेंस लोरी के दिल में घर कर गया.

40 साल का साथ और वो काली लेदर जैकेट

पहली मुलाकात के ठीक पांच साल बाद, दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. लोरी खुद भी एक शानदार इंजीनियर थीं. फिर शुरू हुआ एनवीडिया का सफर. एक छोटे से स्टार्टअप से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी बनने तक, लोरी हर कदम पर जेनसेन के साये की तरह साथ रहीं.

जेनसेन आज दुनिया भर में जो ब्लैक लेदर जैकेट पहनकर अपना भौकाल बनाते हैं, वह भी लोरी और उनकी बेटी की ही पसंद है. परिवार आगे बढ़ा. दोनों बच्चे आज एनवीडिया में ही बड़े पदों पर हैं. वहीं, लोरी खुद 9 अरब डॉलर वाले फाउंडेशन की मुखिया बनीं. सब कुछ किसी परियों की कहानी जैसा परफेक्ट चल रहा था.

कहानी में एक कड़वा ट्विस्ट

लेकिन किसी भी नॉवेल में अगर कोई भयंकर ट्विस्ट न हो, तो कहानी कैसी? 40 साल के इस खूबसूरत और बेदाग सफर में अचानक एक ऐसा तूफान आया है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया. जेनसेन हुआंग, जो कल तक एक परफेक्ट पति और आदर्श माने जाते थे, उन्होंने भरे बाजार में कुबूल किया है कि उनका किसी और महिला के साथ ‘अफेयर’ था. उन्होंने परिवार के सामने सिर झुकाकर माफी मांगी है. कंपनी में हड़कंप मचा है और अंदरूनी जांच बैठ गई है.

अब पूरी दुनिया की नजरें लोरी पर टिकी हैं. सवाल यह है कि जो लड़की क्लासरूम की उस पहली मुलाकात से लेकर कामयाबी के सबसे ऊंचे शिखर तक जेनसेन के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही… क्या वो इस धोखे के बाद 40 साल पुराना रिश्ता बचा पाएगी? या फिर अरबों-खरबों के इस साम्राज्य की प्रेम कहानी का अंत किसी कड़वे मोड़ पर होगा? क्लाइमैक्स अभी बाकी है.



Source link