‘रोजा’ फेम मधु शाह ने लालबागचा राजा को चढ़ाए ₹500, पलक झपकते गायब हुआ नोट, क्या देखा वीडियो?

‘रोजा’ फेम मधु शाह ने लालबागचा राजा को चढ़ाए ₹500, पलक झपकते गायब हुआ नोट, क्या देखा वीडियो?


Last Updated:

गणपति उत्सव के बीच लालबागचा राजा के दरबार से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में ‘रोजा’ फेम मधु शाह बप्पा के दर्शन करती नजर आ रही हैं. दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान को 500 रुपये का नोट अर्पित किया, लेकिन कुछ ही पलों बाद उस नोट को एक शख्स हटाता दिखा, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मधु शाह का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में हजारों की संख्या में लोग रोज दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 1992 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रोजा’ फेम मधु शाह भी गणपति के दर्शन और आशीर्वाद लेने वहां पहुंचीं. बप्पा के चरणों में उन्होंने प्रणाम किया और भेंट भी अर्पित की. जो मिनटों में गायब हो गई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. क्या है ये माजरा चलिए बताते हैं…

सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस मधु शाह ने बप्पा के चरणों में 500 रुपये का नोट चढ़ावे के रूप में अर्पित किया. जैसे ही मधु हाथ जोड़कर पीछे मुड़ीं और वहां मौजूद फैंस व मीडिया की तरफ देखकर हाथ हिलाने लगीं. इसके कुछ ही पल बाद एक शख्स उस नोट को उठाकर कपड़े के नीचे रखते हुए दिखाई देता है.



Source link