Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: अमेरिका की यूनिवर्सिटी से MBA हैं अनंत सिंह के दामाद, जानें बेटी शिवांगी की पढ़ाई?

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: अमेरिका की यूनिवर्सिटी से MBA हैं अनंत सिंह के दामाद, जानें बेटी शिवांगी की पढ़ाई?


Last Updated:

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ शादी की भव्य तैयारियां नहीं बल्कि दूल्हे-दुल्हन की पढ़ाई भी है. शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है. शादी का कार्ड सामने आने के बाद पता चला है कि ऋषिकेश ने अमेरिका से MBA किया है. वहीं शिवांगी ने भी सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने मास्टर्स किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत सिंह के होने वाले दामाद कितने पढ़े-लिखे हैं?

Zoom

Anant Singh Daughter Wedding Card: बाहुबली अनंत सिंह के बेटी की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है.

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता के तौर पर चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है. 25 नवंबर 2026 को होने वाली इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बीच शिवांगी और उनके होने वाले पति ऋषिकेश कुमार की शादी का कार्ड सामने आया है. कार्ड में शादी के निमंत्रण के साथ परिवार की जानकारी और दूल्हे की शैक्षणिक योग्यता का भी जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया है कि ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है. दूसरी ओर शिवांगी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पढ़ाई को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की है और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं.ऐसे में अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर लोगों की दिलचस्पी सिर्फ समारोह की भव्यता तक सीमित नहीं है. लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनके होने वाले दामाद कितने पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने MBA कहां से किया है और शिवांगी सिंह ने किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. आइए जानते…

शादी के कार्ड में दामाद की MBA डिग्री का जिक्र

शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी का कार्ड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. कार्ड का डिजाइन पारंपरिक अंदाज में तैयार कराया गया है. इसका रंग क्रीम है और इस पर लाल रंग से छपाई की गई है. कार्ड के सबसे ऊपर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की तस्वीर लगाई गई है. इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर और उनके नाम के शुरुआती अक्षर S और R भी छपे हैं.कार्ड में सबसे ज्यादा ध्यान दूल्हे के परिचय पर जा रहा है. इसमें ऋषिकेश कुमार के नाम के साथ उनकी शैक्षणिक योग्यता भी लिखी गई है. कार्ड में ऋषिकेश कुमार के नाम के नीचे लिखा गया है कि उन्‍होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्‍टेट यूनिवर्सिटी (Georgia State University)से MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री की है. इस तरह शादी के निमंत्रण पत्र में उनके नाम के साथ विदेश की यूनिवर्सिटी से मिली डिग्री का भी उल्लेख किया गया है.

कौन हैं ऋषिकेश कुमार, कहां के रहने वाले हैं?

ऋषिकेश कुमार मूल रूप से बिहार के पटना जिले के बिहटा के रहने वाले बताए जाते हैं. फिलहाल उनका परिवार पटना के रामकृष्णानगर इलाके में रहता है. उनके पिता रणविजय कुमार CRPF में कमांडेंट हैं. शादी के कार्ड में भी उनके पिता का नाम रणविजय कुमार और माता का नाम आशा देवी लिखा गया है. परिवार का पता विजयाशा निवास, रानी बाग कॉलेज के पास, कृष्णानगर, पटना दिया गया है. बताया जाता है कि ऋषिकेश कुमार पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं. उन्होंने अटलांटा की जॉर्जिया स्‍टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है.

शिवांगी सिंह ने कहां से की पढ़ाई?

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की पढ़ाई को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अपनी शिक्षा के बारे में जानकारी दी. शिवांगी ने बताया कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की है और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी पढ़ाई या निजी फैसलों को लेकर किसी के सामने सफाई देने की जरूरत नहीं है. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. शिवांगी की शिक्षा को लेकर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उन्होंने नोएडा की एक जानी मानी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की.शिवांगी ने सोशल मीडिया पर यह भी बताया है कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और सक्रिय राजनीति से दूर अपनी निजी जिंदगी जीती हैं.

शादी का कार्ड पारंपरिक अंदाज में, दादा-दादी के नाम को भी दी जगह

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी का कार्ड सिर्फ दूल्हे की डिग्री की वजह से ही चर्चा में नहीं है. इसमें अनंत सिंह के परिवार की परंपरा और उनके माता-पिता को भी खास जगह दी गई है. कार्ड में शिवांगी का परिचय देते हुए उनके दिवंगत दादा चंद्रदीप सिंह और दादी बच्ची देवी का नाम लिखा गया है. इसके साथ ही उनकी मां नीलम देवी और पिता अनंत कुमार सिंह का भी उल्लेख है.कार्ड में नीलम देवी को बिहार विधानसभा की पूर्व सदस्य और कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की उप मंत्री बताया गया है. वहीं अनंत कुमार सिंह का परिचय बिहार विधानसभा के सदस्य और मोकामा विधायक के तौर पर दिया गया है. कार्ड के प्रेषक के रूप में भी अनंत सिंह का नाम छपा है. इसमें उनका पता 178, मोकामा, ग्राम और पोस्ट-नदवां, थाना-बाढ़, जिला-पटना दिया गया है.

10 बीघा में तैयार हो रहा शादी का पंडाल, 150 तरह के व्यंजन 

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है. इसके लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह के लिए करीब 10 बीघा जमीन में पंडाल तैयार किया जा रहा है. मेहमानों के खाने के लिए करीब 150 तरह के व्यंजन परोसे जाने की चर्चा है.शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों और राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. ऋषिकेश के बिहटा स्थित घर पर भी मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है. वहीं अनंत सिंह के गांव में भी शादी को लेकर खासा उत्साह है. पूरे आयोजन को लेकर आसपास के इलाकों में भी चर्चा हो रही है.इस तरह शिवांगी सिंह की शादी एक ओर अपने भव्य आयोजन को लेकर सुर्खियों में है तो दूसरी ओर शादी के कार्ड में दर्ज ऋषिकेश की MBA डिग्री और शिवांगी की शिक्षा को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है.



Source link