दिवाली की खुशियों के बीच दिव्यांका त्रिपाठी के घर छाया मातम, बिल्डिंग में लगी आग, गई करीबी की जान, एक्ट्रेस का छलका दर्द

दिवाली की खुशियों के बीच दिव्यांका त्रिपाठी के घर छाया मातम, बिल्डिंग में लगी आग, गई करीबी की जान, एक्ट्रेस का छलका दर्द


Last Updated:

दीपावली से ठीक पहले दिव्यांका त्रिपाठी और उनके परिवार के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ. उनकी बिल्डिंग में लगी भीषण आग में गार्ड धनपत अंकल की जान चली गई. इस हादसे में दिव्यांका और उनका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन धनपत अंकल को खोने का दुख उन्हें अंदर तक तोड़ गया है. अब एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया है और बताया कि वह उनके परिवार का कितना अहम हिस्सा थे.

Zoom

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में दीपावली से एक रात पहले भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में उनकी बिल्डिंग के गार्ड धनपत अंकल का निधन हो गया, जिससे दिव्यांका और उनका परिवार काफी दुखी और भावुक है. मंगलवार को अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति-अभिनेता विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया. दिव्यांका त्रिपाठी ने इस घटना का जिक्र करते हुए धनपत को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई.

अभिनेत्री ने लिखा, ‘कुछ नुकसान ऐसा सन्नाटा छोड़ जाते हैं, जो कभी खत्म नहीं होता. जब हम पहली बार अपने बच्चों को घर लाए थे तो सबसे पहले उनका स्वागत और आशीर्वाद देने वालों में से एक हमारे प्यारे धनपत अंकल थे, जो हमारी बिल्डिंग के गार्ड थे. हमने कल्पना की थी कि आने वाले सालों में धनपत अंकल हमारे बच्चों को बड़ा होते देखेंगे, उनके साथ खेलेंगे और अनगिनत छोटे-छोटे पल साथ में बिताएंगे.’

‘प्रार्थना करते रहे ये सच न हो’

उन्होंने उस रात का जिक्र करते हुए लिखा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि वो पल सिर्फ सपने ही रह जाएंगे. दीपावली और विवेक के जन्मदिन से एक रात पहले, हमारी बिल्डिंग में भयानक आग लग गई. उस शाम हमारी बाहर जाने की योजना थी, लेकिन किसी तरह हमारी योजनाएं टलती रहीं. हादसा हुआ तब हम घर पर ही थे, जिससे हमें समय पर खतरा दिख गया और हम अपने बच्चों, परिवार और स्टाफ के साथ बाहर निकल पाए. कुछ देर के लिए हमें लगा कि हम सिर्फ एक डरावनी याद और सामान के नुकसान के साथ बच गए हैं. जब हमें धनपत अंकल के बारे में पता चला तो मेरे और विवेक के लिए इस खबर को स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. जब हम दोस्त के घर में शरण लिए हुए थे, तब भी हम उम्मीद और प्रार्थना करते रहे कि किसी तरह यह सच न हो.’

View this post on Instagram





Source link