Unique Temple : आगरा के इस मंदिर में चांदी का सबसे ऊंचा गेट, रह जाओगे देखते, पुजारी ने बताया सीक्रेट

Unique Temple : आगरा के इस मंदिर में चांदी का सबसे ऊंचा गेट, रह जाओगे देखते, पुजारी ने बताया सीक्रेट


Last Updated:

Mankameshwar Nath Temple Agra : आगरा अपनी इमारतों के लिए दुनियाभर में विख्यात है. यहां का मनकामेश्वर नाथ मंदिर भी अनूठा है. शहर के बीचों बीच बने इस मंदिर में लगा विशाल चांदी का गेट दूर से ही ध्यान खींचता है. मंदिर के महंत योगेश पुरी लोकल 18 से बताते हैं कि यह गेट करीब 20 फीट ऊंचा है. उनका दावा है कि पूरे भारत में किसी दूसरे मंदिर में इतना विशाल चांदी का गेट नहीं है. जब श्रद्धालु इस दरवाजे के दर्शन करते हैं तो सबसे पहले ऊपर की ओर भगवान के पवित्र मंत्र ओम की आकृति दिखाई देती है. मंदिर ट्रस्ट की ओर से अस्पताल और स्कूल भी चलाया जा रहा है. इस तरह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा का भी केंद्र है.

आगरा. यूपी के आगरा को शिव नगरी भी कहा जाता है. यहां कई ऐसे प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर हैं, जिनका इतिहास सदियों पुराना है. इनमें से एक मनकामेश्वर नाथ मंदिर भी है, जो आगरा शहर के बीचों बीच है. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यहां बना विशाल चांदी का गेट है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है. मंदिर के महंत योगेश पुरी लोकल 18 से बताते हैं कि यह गेट करीब 20 फीट ऊंचा है. उनका दावा है कि पूरे भारत में किसी दूसरे मंदिर में इतना विशाल चांदी का गेट नहीं है. योगेश पुरी कहते हैं कि कई मंदिरों में चांदी के दरवाजे जरूर हैं, लेकिन आकार के मामले में मनकामेश्वर मंदिर का यह गेट बेहद खास है. मंदिर की एक और विशेषता यह है कि यहां के ट्रस्ट की ओर से बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से अस्पताल और स्कूल का संचालन भी किया जाता है. इस तरह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा का भी केंद्र बना हुआ है.

कब लगाया गया

महंत योगेश पुरी के मुताबिक, मंदिर में लगा विशाल और अद्भुत चांदी का दरवाजा वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा पर लगाया गया था. इस भव्य दरवाजे के निर्माण में किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी श्रद्धालुओं का योगदान रहा है. भक्तों ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग दिया, जिसके बाद इस विशाल चांदी के दरवाजे का निर्माण कराया गया. यह दरवाजा मंदिर की सुंदरता और भव्यता को और बढ़ाता है. दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी इस आकर्षक दरवाजे को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. यह द्वार भक्तों की सामूहिक आस्था और बाबा भोलेनाथ के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है.

गेट पर इतनी आकृतियां

महंत योगेश पुरी बताते हैं कि मंदिर में लगे चांदी के दरवाजे पर कई धार्मिक आकृतियां खूबसूरती से उकेरी गई हैं. जब श्रद्धालु इस दरवाजे के दर्शन करते हैं तो सबसे पहले ऊपर की ओर भगवान के पवित्र मंत्र ओम की आकृति दिखाई देती है. इसके ठीक नीचे दो सर्पों की आकृतियां बनी हुई हैं. दरवाजे के मध्य भाग में सिंह की आकृति बनाई गई है. भगवान शिव के प्रिय त्रिशूल को भी स्थान दिया गया है. सबसे नीचे बाबा भोलेनाथ के प्रिय वाद्य यंत्र डमरू की आकृति बनी हुई है. चांदी के दरवाजे पर बनी ये धार्मिक आकृतियां इसकी भव्यता और आध्यात्मिक सुंदरता को और बढ़ाती हैं.



Source link