सम्राट चौधरी ने एक साथ 15 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सहयोग शिविर में लापरवाही पर बड़ा एक्शन

सम्राट चौधरी ने एक साथ 15 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सहयोग शिविर में लापरवाही पर बड़ा एक्शन


होमताजा खबरबिहारपटना

सम्राट चौधरी ने एक साथ 15 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सहयोग शिविर में लापरवाही पर बड़ा एक्शन

Last Updated:

Bihar News : बिहार में सहयोग शिविर के मामलों में लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इन अधिकारियों पर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय पर निपटारा न करने का आरोप है.

Zoom

रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान

पटना. बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. सहयोग शिविर में आए मामलों के निपटारे में देरी और लापरवाही बरतने के आरोप में एक साथ 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों पर सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई समय पर पूरी नहीं करने का आरोप है.

जानकारी के मुताबिक, सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका समाधान किया जाना है. इसके लिए सहयोग पोर्टल पर समय-सीमा भी निर्धारित की गई है. संबंधित अधिकारियों को तय समय के भीतर मामलों की सुनवाई पूरी कर उनका निपटारा करना होता है. इसके बावजूद कई अधिकारियों ने निर्धारित समय में सुनवाई पूरी नहीं की और मामलों को लंबित रखा.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link