India-Bhutan Friendship: भारत पर हमें भरोसा है UNGA में भूटान का ऐलान जमकर किया पीएम मोदी का गुणगान

India-Bhutan Friendship: भारत पर हमें भरोसा है UNGA में भूटान का ऐलान जमकर किया पीएम मोदी का गुणगान


Last Updated:

India-Bhutan Friendship in UNGA: संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में धमकियों और दुश्मनी के दौर के बीच जब भूटान के पीएम पोडियम पर आए, तो उन्होंने अपने एक पड़ोसी देश की जमकर तारीफ की. उन्होंने भारत के साथ न सिर्फ दोस्ती के कसीदे पढ़े बल्कि पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.

Zoom

भारत-भूटान की दोस्ती यूएन के मंच पर हिट.

India-Bhutan Friendship in UNGA: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलने के लिए खड़े हुए, तो उनका भाषण सिर्फ वहां बैठे प्रतिनिधियों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल जैसा था. आमतौर पर पड़ोसी देशों में ज्यादा बनती नहीं है लेकिन भूटान के पीएम ने खुलकर अपने पड़ोसी भारत की तारीफ की. भूटान ने भारत के साथ अपने मजबूत रिश्तों का जिक्र किया. उन्होंने भारत को भूटान का सबसे भरोसेमंद दोस्त और करीबी पड़ोसी बताया.

टोबगे ने भूटान की महत्वाकांक्षी परियोजना गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी (GMC) में भारत के सहयोग की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि यह शहर भारतीय सीमा के पास बनाया जा रहा है और इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार का समर्थन मिल रहा है. साथ ही भारत के पड़ोसी राज्य असम की ओर से भी इस परियोजना में सहयोग दिया जा रहा है. उन्होंने खुलकर कहा कि भारत, भूटान का सबसे भरोसेमंद दोस्त है –



Source link