झाड़-फूंक से शादी की बाधा दूर करने का झांसा, महिला को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप, 6 लाख रुपये भी ठगे

झाड़-फूंक से शादी की बाधा दूर करने का झांसा, महिला को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप, 6 लाख रुपये भी ठगे


Last Updated:

रायगढ़ जिले में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी में आ रही बाधा दूर करने, बीमारी ठीक करने और पूजा-पाठ के जरिए परेशानियां खत्म करने का झांसा देकर महिला का शोषण किया गया. आरोपी ने पूजा के बहाने महिला को किराये के मकान में बुलाया और अभिमंत्रित जल बताकर उसे नींद की दवा मिला पानी पिला दिया. महिला के बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है.

Zoom

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी में आ रही बाधा दूर करने, बीमारी ठीक करने और पूजा-पाठ के जरिए परेशानियां खत्म करने का झांसा देकर महिला का शोषण किया गया. आरोपी ने पूजा के बहाने महिला को किराये के मकान में बुलाया और अभिमंत्रित जल बताकर उसे नींद की दवा मिला पानी पिला दिया. महिला के बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. मामले में घरघोड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है.

पूजा-पाठ के बहाने किराये के मकान में बुलाया
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को शादी की बाधा दूर करने और बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाया था. इसी बहाने उसे पूजा-पाठ के लिए किराये के मकान में बुलाया गया. आरोप है कि यहां मुख्य आरोपी ने महिला को अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिला दिया. पानी पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

6 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप
मामला केवल दुष्कर्म तक सीमित नहीं रहा है. आरोपियों पर पूजा-पाठ, बीमारी का इलाज और बिजनेस में काम दिलाने का झांसा देकर पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मिलकर इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी. महिला सहयोगी की भूमिका भी मामले में संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया.

BNS की इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 61(2), 49, 123 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

एसएसपी ने लोगों से की अंधविश्वास से बचने की अपील
मामले के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं. बीमारी का इलाज हमेशा योग्य चिकित्सक से कराएं और शादी या अन्य समस्याओं के समाधान के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें.उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह का शोषण, धोखाधड़ी या कोई अन्य अपराध होता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. अंधविश्वास के चलते किसी को भी अपनी सुरक्षा और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का मौका न दें.



Source link