IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की वजह से रद्द हुआ तीसरा वनडे, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने गंवाई लगातार दूसरी सीरीज

IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की वजह से रद्द हुआ तीसरा वनडे, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने गंवाई लगातार दूसरी सीरीज


होमखेलक्रिकेट

बारिश की वजह से तीसरा वनडे रद्द, भारत के खिलाफ NZ ने गंवाई लगातार दूसरी सीरीज

Last Updated:

IND vs NZ 3rd ODI Called Off: बारिश के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रद्द करना पड़ा है. हेमिल्टन के सेडन पार्क में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. सिर्फ टॉस ही हो पाया. भारतीय कप्तान शुभमन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था.

Zoom

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच रद्द.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे के रोमांच पर बारिश ने पानी फेर दिया. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खराब मौसम और रुक रुककर हुई बारिश के चलते अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. टॉस जरूर हुआ, लेकिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. हालांकि, इसके साथ ही तेज बारिश भी होने लगी. बारिश के थमने का और मौसम साफ होने का काफी इंतजार भी हुआ, लेकिन अंत में अंपायरों को मैच रद्द होने के नतीजे पर आना पड़ा.

भारत ने जीता था टॉस
बारिश और गीली आउटफील्ड की वजह से दो घंटे की देरी के बाद टॉस हुआ. भारत ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस के कुछ ही मिनट बाद बारिश फिर आ गई और पिच को ढक दिया गया, जिसके बाद खेल शुरू ही नहीं हो सका. टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के खेलने उतरने वाली थी, जबकि कीवी टीम ने एक बदलाव किया था. ब्लेयर टिकनर की जगह प्लेइंग-11 में मैथ्यू फिशर को शामिल किया. हालांकि, बारिश ने फैंस के साथ-साथ न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया, जो सीरीज में कमबैक के इरादे से मैच खेलने आई थी.



Source link