Last Updated:
Bharatpur Youth Public Beating: भरतपुर के रूपवास कस्बे में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया. लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर उसके तलवों पर डंडे बरसाए. इतना ही नहीं, एक महिला ने उसके मुंह में जबरन कीचड़ भी डाल दी. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ युवक के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है. सूचना मिलने पर रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक पर पहले भी चोरी, झगड़े और महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं.
भरतपुर के रूपवास कस्बे में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया. घटना रूपवास कस्बे की है, जहां लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर उसके तलवों पर डंडे बरसाए. इतना ही नहीं, एक महिला ने युवक के मुंह में जबरन कीचड़ भी डाल दी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. सूचना मिलने पर रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.
बताया जा रहा है कि युवक भी रूपवास कस्बे का रहने वाला बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक को सार्वजनिक रूप से पीटा जाने लगा.
युवक को रस्सी से बांधा और तलवों पर डंडे मारे
घटना के सामने आए वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया जाता है. वीडियो में एक महिला युवक के मुंह में जबरन कीचड़ डालती नजर आ रही है. वहीं, कुछ लोग युवक के पैर पकड़कर रखते हैं और दो व्यक्ति डंडों से उसके तलवों पर वार करते हैं. भीड़ में मौजूद एक अन्य व्यक्ति युवक के पैरों को कुचलने की कोशिश करता भी दिखाई दे रहा है. इस दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन लोगों की भीड़ उसे लगातार पीटती रहती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही पूरी घटना और उसके पीछे की परिस्थितियों की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी.
पहले भी विवादों में रहने का दावा
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पर पहले भी चोरी, झगड़े और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं. लोगों के मुताबिक, इसी तरह की हरकतों के चलते इलाके के कुछ लोग उससे नाराज थे. घटना की सूचना मिलने पर रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहां मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली गई. इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो तथा अन्य मामलों की पड़ताल की जा रही है.