चांदनी चौक में प्रदूषण का लेवल 400, जहांगीरपुरी से ज्यादा टॉक्सिक JNU कैंपस
Last Updated:
Delhi AQI 10 November: दिवाली से पहले और उसके बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है. दिवाली की रात और उसके अगले दिन सुबह हवा की रफ्तार तेज होने से एयर पॉल्यूशन से राहत मिली थी. अब एक बार फिर से वायु प्रदूषण की हालत गंभीर श्रेणी में पहुंच गई. चांदनी चौक में 10 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे AQI का लेवल 400 तक पहुंच गया.
दिल्ली में वायु प्रदूषण ने हालत खराब कर रखी है. चांदनी चौक में एक्यूआई 400 तक पहुंच गया. (फोटो: ANI)
Delhi AQI 10 November: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की हालत खराब बनी हुई है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एयर पॉल्यूशन का स्तर औसतन 300 से 350 के पार है. मंगलवार 10 नवंबर 2026 की सुबह 6 बजे चांदनी चौक में AQI 400 दर्ज किया गया. पिछले दो दिनों से जहांगीपुरी में AQI सीवियर लेवल में दर्ज किया जा रहा था. 10 नवंबर को इसमें सुधार देखा गया. जहांगीरपुरी में AQI 306 रिकॉर्ड किया गया. जहांगीरपुरी से कहीं ज्यादा जहरीली जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस की हवा रही. जेएनयू में AQI 368 और नॉर्थ कैंपस में प्रदूषण का स्तर 376 रिकॉर्ड किया गया. डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स खासकर बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और दमा-खांसी के शिकार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.