MP Aaj Ka Mausam: दिवाली बीतते ही बदला मौसम, पहली बार इतना गिरा तापमान, जानिए कहां पड़ी ज्यादा ठंड

MP Aaj Ka Mausam: दिवाली बीतते ही बदला मौसम, पहली बार इतना गिरा तापमान, जानिए कहां पड़ी ज्यादा ठंड


Last Updated:

MP Weather Today: दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है. कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है. जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल और ग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ने के कितने आसार हैं, आइए जान लेते हैं…

Zoom

MP Aaj Ka Mausam 10 November 2026: दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. बीती रात सीजन में पहली बार मिनिमम टेंपरेचर 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया. इससे लोगों को रात और सुबह के समय ठंड का ज्यादा एहसास होने लगा है.

कटनी जिले के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां पारा गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. तापमान में आई इस गिरावट से साफ है कि प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है. खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. आईएडी (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो रात के समय ठिठुरन और बढ़ जाएगी.

रात और सुबह बढ़ेगी ठंड
तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा. लोगों को सुबह घर से बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है. वहीं, रात के समय खुले स्थानों पर ठंड ज्यादा परेशान कर सकती है. दिवाली से पहले तक प्रदेश में मौसम का मिजाज नॉर्मल बना हुआ था, लेकिन त्योहार के बाद तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब धीरे-धीरे सर्दी का मौसम अपना असर दिखाने लगा है.

अगले 4 दिन मौसम में क्या होगा बदलाव?
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन तापमान में होने वाली गिरावट से लोगों को सर्दी का एहसास पहले से ज्यादा होगा. ऐसे में सुबह और रात के समय सावधानी बरतना जरूरी है. कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में अब ठंड का दौर शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं.

अगले 3 दिनों में ठंड का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे रात के साथ सुबह भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है. वहीं, प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ सकता है. खासकर ग्वालियर-चंबल में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.



Source link