रांची से जमशेदपुर तक फिर बदलेगा मौसम, झारखंड के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें छठ पूजा पर IMD का बड़ा अपडेट

रांची से जमशेदपुर तक फिर बदलेगा मौसम, झारखंड के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें छठ पूजा पर IMD का बड़ा अपडेट


रांची: झारखंड में नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक और देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा समेत 15 जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, 12 नवंबर से मौसम में सुधार होने और अधिकतम जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. इसके अलावा छठ पूजा के दौरान सुबह के समय हल्की धुंध और ठंड श्रद्धालुओं को परेशान कर सकती है. झारखंड में बोकारो, रांची और जमशेदपुर का AQI ज्यादा खराब है.

10 नवंबर को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

आज मंगलवार, 10 नवंबर को झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज 10 नवंबर को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

आज झारखंड के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

जानें रांची, पलामू समेत 6 जिलों का तापमान

रांची में IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C- 17°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-20°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान  29°C- 18°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-19°C रहने वाला है.

झारखंड के किन जिलों में सबसे ज्यादा खराब है AQI

मौसम में ठंड बढ़ने के साथ झारखंड के कई शहरों में वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है. बोकारो का AQI 195, जमशेदपुर का 194 और रांची का 154 तक पहुंच गया है. इसके अलावा हजारीबाग का AQI 80, गिरिडीह का AQI 80, देवघर का AQI 73, धनबाद का 67 तक पहुंच गया है.

झारखंड के 7 जिलों में पड़ रहा है कोहरा

नवंबर में सुबह के समय झारखंड के कई इलाकों में धुंध और कुहासे की स्थिति बन रही है. IMD के रांची पूर्वानुमान में 10 नवंबर को आंशिक बादल और 11 नवंबर को सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. जमशेदपुर में भी सुबह धुंध रह सकता है.

10 से 15 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

10 नवंबर: कई जिलों में आंशिक बादल, गरज-चमक और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

11 नवंबर: रांची में सुबह धुंध और दिन में आंशिक बादल, वहीं, कुछ पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है.

12 नवंबर: मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह हल्का कुहासा रहने वाला है.

13 नवंबर: सुबह धुंध, दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

14 नवंबर: अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

15 नवंबर: सुबह हल्की धुंध और दिन में मुख्य रूप से साफ मौसम रहने का अनुमान है.

झारखंड के कितने जिलों में आज मौसम रहेगा शुष्क

झारखंड में कुल 24 जिलों में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में 9 जिलों में आज मौसम शुष्क रह सकता है.

जानें छठ पूजा पर झारखंड में होगी बारिश या रहेगा मौसम साफ

छठ पूजा के दौरान मौसम को लेकर श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात है. 15 नवंबर को रांची के लिए IMD के पूर्वानुमान में मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह धुंध की संभावना जताई गई है. फिलहाल इस दिन के लिए मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं है. वहीं, आज 10 और 11 नवंबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

छठ के अर्घ्य के समय बढ़ेगी ठंड

IMD के मुताबिक, रांची में 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे साफ है कि सुबह और शाम ठंड महसूस होगी. जहां व्रतियों को घाट पर जाते समय गर्म कपड़े रखने चाहिए. वहीं, कुल मिलाकर 10 और 11 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है.



Source link