आशुतोष राणा ने साढ़े 3 की उम्र में चुनी अपनी पहचान, शिव मंत्र से प्रेरित होकर खुद का रखा नाम, दिलचस्प है किस्सा

आशुतोष राणा ने साढ़े 3 की उम्र में चुनी अपनी पहचान, शिव मंत्र से प्रेरित होकर खुद का रखा नाम, दिलचस्प है किस्सा


Last Updated:

हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर आशुतोष राणा अपनी बेजोड़ अदाकारी और खौफनाक खलनायकी के लिए जाने जाते हैं. ‘दुश्मन’ के साइको किलर से लेकर ‘संघर्ष’ के लज्जा शंकर पांडे तक, उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है. 10 नवंबर को जन्मे आशुतोष की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा उनके नाम से है. महज साढ़े तीन साल की उम्र में भगवान शिव की पूजा के दौरान एक मंत्र से प्रभावित होकर उन्होंने खुद अपना नाम आशुतोष चुन लिया था, जो आज उनकी पहचान बन चुका है.

नई दिल्ली. आशुतोष राणा हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा मशहूर एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी दमदार आवाज और संवाद अदायगी ही किसी किरदार में जान फूंकने के लिए काफी होती है. पर्दे पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को बांधने का काम करती है. सिनेमा के पर्दे पर आशुतोष ने कई ऐसे रोल निभाए हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपना नाम आशुतोष महज साढ़े 3 की साल में खुद रखा था. आज यानी 10 नवंबर को उनका जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको यह किस्सा बताते हैं.

‘दुश्मन’ फिल्म में साइको किलर का खौफनाक किरदार हो या फिर ‘संघर्ष’ में ‘लज्जा शंकर पांडे’ का डरावना रूप, आशुतोष राणा की अदाकारी ने दर्शकों के मन में गहरा खौफ पैदा किया और उन्हें हमेशा के लिए अमर बना दिया. अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आशुतोष की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा उनके नाम से जुड़ा है. जिस उम्र में बच्चे ठीक से अपना परिचय देना भी नहीं सीख पाते, उस उम्र में आशुतोष ने खुद अपना नाम चुन लिया था. महज साढ़े 3 साल की उम्र में उन्होंने मां से कह दिया था कि आज से उनका नाम आशुतोष होगा. (फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ था. एक्टर ने एक बातचीत के दौरान अपने नाम के पीछे की कहानी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि बचपन में परिवार के लोग उन्हें ‘राणा जी’ कहकर बुलाते थे. करीब साढ़े तीन साल की उम्र तक उनका कोई नाम नहीं रखा गया था.(फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी बीच घर में भगवान शिव की पूजा का आयोजन हुआ. पूजा के दौरान पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे. इसी दौरान उनके मुंह से ‘ॐ आशुतोषाय नमः’ निकला. यह शब्द उनको इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसका मतलब पूछ लिया. पंडित जी ने उन्हें बताया कि आशुतोष भगवान शिव का एक नाम है. इसका अर्थ है वह, जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाए. (फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

यह अर्थ सुनकर उन्हें नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी मां से साफ कह दिया कि आज से उनका नाम आशुतोष होगा. इस तरह उन्होंने खुद ही अपना नाम चुन लिया. आशुतोष राणा ने इस किस्से को साझा करते हुए कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अपना नाम रखने का मौका मिला. (फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

आशुतोष ने आगे चलकर एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी पसंद का रास्ता चुना. उन्हें बचपन से ही मंच और अभिनय में दिलचस्पी थी. चार साल की उम्र में उन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी थी. वह स्थानीय रामलीला में हिस्सा लेते थे और रावण का किरदार निभाना उन्हें खास तौर पर पसंद था. इसी लगाव ने आगे चलकर उन्हें अभिनय की पढ़ाई के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचाया. (फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण लेने के बाद आशुतोष मुंबई पहुंचे. यहां उन्हें महेश भट्ट के टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से काम करने का मौका मिला. टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने 1998 में फिल्म ‘दुश्मन’ से हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी. इस फिल्म में उन्होंने एक खतरनाक साइको किलर का किरदार निभाया था. इसके बाद फिल्म ‘संघर्ष’ में लज्जा शंकर पांडे के रूप में उनका अभिनय खूब चर्चा में रहा. दोनों फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के यादगार खलनायकों में शामिल कर दिया. (फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

आशुतोष राणा ने अपने करियर में सिर्फ नकारात्मक किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा. ‘गुलाम’, ‘जानवर’, ‘राज’, ‘अब के बरस’, ‘हासिल’, ‘कलयुग’, ‘आवारापन’, ‘सोनचिड़िया’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. वहीं, ‘पठान’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी देखने को मिली. (फोटो साभार: (Instagram@ashutosh_ramnarayan)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link