Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 November 2026: आज गोवर्धन पूजा और मंगलवार व्रत का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, विशाखा नक्षत्र, बव करण, शोभन योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज गोवर्धन महाराज की पूजा के साथ बजरंगबली की आराधना और मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व रहेगा. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार को दोपहर 12:31 बजे से शुरू होकर अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक है, इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी, जो 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी. मंगलवार को सुबह 6:41 बजे सूर्योदय और शाम 5:40 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 7:26 बजे चंद्रोदय और शाम 6:16 बजे चंद्रास्त होगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार का व्रत रखें.
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित माना जाता है. मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या नारंगी रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें. इसके बाद हनुमान जी की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें. इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल वस्त्र का दान करें और जरूरतमंदों की सहायता करें. इससे मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त व योग.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 नवंबर 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 12:31 पी एम तक, फिर द्वितीया तिथि
आज का नक्षत्र- विशाखा – 09:19 ए एम तक, अनुराधा नक्षत्र
आज का करण- बव – 02:00 पी एम तक, बालव – 02:53 ए एम, 11 नवंबर तक
आज का योग- शोभन – 03:10 ए एम, 11 नवंबर तक, फिर अतिगण्ड योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- वृश्चिक राशि
गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2026
प्रातःकाल मुहूर्त : सुबह 06:40 AM से 08:50 AM तक (पूजा की कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 10 मिनट)
सायंकाल मुहूर्त: दोपहर बाद 03:46 PM से शाम 06:02 PM तक गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा के लिए उत्तम रहेगा
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:40 ए एम
सूर्यास्त- 05:31 पी एम
चन्द्रोदय- 07:39 ए एम
चन्द्रास्त- 05:54 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 10 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:55 ए एम से 05:48 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:31 पी एम से 05:57 पी एम
अमृत काल: 12:14 पी एम से 01:59 ए एम, 11 नवंबर
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 11 नवंबर
शिववास: श्मशान में – 02:00 पी एम तक, गौरी के साथ
आज के अशुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2026
राहुकाल: 02:48 पी एम से 04:10 पी एम
यमगण्ड: 09:23 ए एम से 10:44 ए एम
गुलिक काल: 12:06 पी एम से 01:27 पी एम
आडल योग: 09:19 ए एम से 06:41 ए एम, 11 नवंबर
दुर्मुहूर्त: 08:50 ए एम से 09:34 ए एम
वर्ज्य: 01:42 पी एम से 03:27 पी एम
विंछुड़ो: पूरे दिन
दिशाशूल: उत्तर