गुस्सा होकर घर से भागी नाबालिग, ऐसी महिला के चंगुल में फंसी, रेड लाइट एरिया में कराने लगी देह व्यापार

गुस्सा होकर घर से भागी नाबालिग, ऐसी महिला के चंगुल में फंसी, रेड लाइट एरिया में कराने लगी देह व्यापार


Last Updated:

पूर्णिया में मां से मोबाइल न मिलने पर घर से भागी नाबालिग रेड लाइट एरिया में फंस गई. पुलिस और एनजीओ ने छापेमारी कर हिमाचल की एक और मुफस्सिल से अरुणाचल की नाबालिग को बरामद किया. इस मामले में छह लोग

ख़बरें फटाफट

Zoom

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में एक नाबालिग को गुस्से में घर से भागना मुसीबत में डाल दिया. घटना ऐसी है कि मां ने मोबाइल देने से मना किया तो नाबालिक लड़की घर से भाग गई और एक महिला के चंगुल में फंसकर पहुंच गई रेड लाइट एरिया. जहां उसे कराया जाता था जबरन दे व्यापार. दरअसल पूर्णिया के हरदा स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ के द्वारा छापामारी की गई. जहां से हिमाचल प्रदेश की एक नाबालिक लड़की को बरामद किया गया है। विशेष अपराध इकाई के डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने कहा कि एनजीओ के द्वारा महिला थाना में एक आवेदन दिया गया था. जिसमें बताया गया था कि हिमाचल प्रदेश की एक नाबालिक बच्ची से हरदा स्थित रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है.

सूचना पर जब एनजीओ के साथ विशेष टीम गठित कर छापामारी की गई तो वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो महिला और चार पुरुष को गिरफ्तार किया गया । वहीं मौके से दलाल नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। सूचना मिली कि उसे मुफस्सिल थाना इलाके में लाया जा रहा है तब मुफ़स्सिल पुलिस ने एक बाइक पर सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से अरुणाचल प्रदेश की नाबालिग लड़की को बरामद किया गया.

बच्ची ने बताया कि फोन को लेकर मां से झगड़ा हुई थी । जिस कारण 11 माह पहले वह अरुणाचल प्रदेश से अपने घर से भाग गई थी। और सिलीगुड़ी पहुंच गई. जहां एक अज्ञात महिला ने उसे ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया । इसके बाद उसने हरदा के रेड लाइट एरिया के संचालक आफताब के हाथों बेच दिया । आफताब हरदा रेड लाइट एरिया में नाबालिक बच्ची से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाता था। फिलहाल आफताब और सरगना महिला फरार है। उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.



Source link