Last Updated:
ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मजा लेने वालों के लिए यह हफ्ता काफी धमाकेदार रहने वाला है. नेटफ्लिक्स पर 9 से 13 नवंबर के बीच कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ से लेकर करीना कपूर खान की ‘दायरा’ और फरहान अख्तर की ‘रॉक ऑन’ तक शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी इस हफ्ते कुछ नया और दिलचस्प देखने की तलाश में हैं, तो जान लीजिए नेटफ्लिक्स की पूरी रिलीज लिस्ट.
नई दिल्ली. ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है. नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज लेकर आ रहा है. खासतौर पर 9 से 13 नवंबर के बीच नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और हॉरर जैसे अलग-अलग जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और विदेशी फिल्मों तक का तड़का लगा है. अगर आप भी इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन रिलीज पर नजर डाल लीजिए.
इनमें पहली है, ‘द गुड लॉयर’.ट्रिस्टन सेगुएला के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए बेहद खास हो सकती है. कहानी लियोनार्ड लैंड्री नाम के एक क्रिमिनल डिफेंस वकील की है, जिसकी जिंदगी एक मुश्किल मोड़ पर पहुंच जाती है. कोर्टरूम में ओवरडोज की घटना के बाद उसे रिहैब सेंटर जाना पड़ता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 9 नवंबर को देख सकते हैं.
दूसरी है, फरहान अख्तर की ‘रॉक ऑन’.ये फिल्म आप 11 नवंबर को देख सकते हैं. फरहान अख्तर की चर्चित फिल्म ‘रॉक ऑन’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाली है. म्यूजिक और दोस्ती पर बनी यह फिल्म उन लोगों को जरूर पसंद आएगी, जिन्हें गानों और इमोशनल कहानियों से लगाव है. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दोस्ती, रिश्तों और अधूरे सपनों की कहानी देखने को मिलेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीसरी है, 11 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली ‘द बॉडी’. रहस्य और डर से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ‘द बॉडी’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. यह एक सुपरनैचुरल टीन साइकोलॉजिकल सीरीज है. इसकी कहानी एक कैथोलिक स्कूल की डांस टीम से जुड़ी लड़कियों के आसपास घूमती है. शुरुआत में सबकुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन अचानक एक ऐसी अजीब घटना होती है, जो पूरे शहर की शांति छीन लेती है. इसके बाद कई सवाल खड़े होते हैं और कहानी में रहस्य और रोमांच बढ़ता जाता है.
चौथी है, छोटा भीम – किरमाडा और भक्षक. 12 नवंबर को रिली होने वाली ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. ‘छोटा भीम – किरमाडा और भक्षक’ में एक बार फिर छोटा भीम अपने दुश्मनों का सामना करता नजर आएगा. किरमाडा छोटा भीम के सबसे खतरनाक और चर्चित दुश्मनों में गिना जाता है. ऐसे में इस कहानी में भीम की बहादुरी और उसके कारनामे बच्चों का मनोरंजन करेंगे.
पाचंवीं हैं, 12 नवंबर को रिलीज होने वाली ऐलन. परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए ‘ऐलन’ एक बेहतरीन फिल्म है. डेली पियर्सन और जेफरी वॉकर के निर्देशन में बनी यह लाइव-एक्शन साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में दोस्ती, रोमांच और बचपन से जुड़ी यादों को खूबसूरती से दिखाया गया है. इसमें कॉमेडी के साथ भावनाओं का भी अच्छा मेल देखने को मिलेगा.
छठी है, दायरा. 13 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्विराज सुकुमारन है. अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. साल 2019 के हैदराबाद दिशा केस और उसके बाद हुई पुलिस मुठभेड़ की घटनाओं की झलक देखने को मिलती है. फिल्म अपराध, कानून और न्याय से जुड़े कई गंभीर सवालों को सामने रखती है.
अगली है, रणबाली. 13 नवंबर को ओटीटी पर दस्तक देने वाली ये फिल्म आपका दिल जीत लेगी. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. विजय देवरकोंडा इसमें सिंगनमला बोब्बिली रणबाली के रोल में नजर आएंगे, जो अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है. वहीं, रश्मिका मंदाना जयम्मा के रोल में नजर आएंगी.