Last Updated:
Viral Sleeper Bus : दार्जिलिंग से कोलकाता के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस आजकल खूब वायरल है. इस बस में यात्रियों को पर्सनल टीवी तो मिलता ही है साथ ही केएफसी का खाना भी परोसा जाता है. एक ब्लॉगर के इस बस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
बस में यात्रियों के आराम का भी खास ध्यान रखा गया है. (Photo : @byanirba/instagram)
नई दिल्ली. क्या आपने किसी ऐसी बस में सफर किया है जिसमें आपको सोने को आरामदायक बेड मिले, साफ चादर, तकिया, कंबल और एंटरटेनमेंट के लिए पर्सनल टीवी भी? शायद आप कहोगे कि क्यों मजाक कर रहे हो. किसी बस में इतनी वो भी भारत में, संभव ही नहीं. लेकिन, आप गलत हैं. ये स्लीपर बस भारत में भी चल रही है. और खास बात यहै कि इसमें आप महज 1200 रुपये में करीब 650 किलोमीटर का सफर बड़े आराम से खर्राटे मारते हुए कर सकते हैं.
दार्जिलिंग से कोलकाता के बीच चलने वाली ड्रीम क्रूजर (Dream Cruiser) स्लीपर बस में यात्रियों को ऐसी ही सुविधाएं मिल रही हैं. एक ट्रैवलर ब्लॉगर ने इस बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. यह वीडियो वायरल हो गया है और अब यह बस खूब चर्चा में है.
हर बर्थ पर पर्सनल टीवी, रिमोट और हेडफोन
ब्लॉगर ने बताया कि इस बस में सफर का अनुभव बिल्कुल ही अलग था. बस के अंदर कदम रखते ही वहां की रंगीन लाइटिंग और आधुनिक इंटीरियर मन मोह लिया. बस के अंदर का नजारा किसी युवा के गेमिंग सेटअप जैसी है. बस की खास बात यह है कि हर यात्री के लिए अलग टीवी दिया गया है. इसके साथ रिमोट और हेडफोन भी मिलता है. OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी उपलब्ध है. यानी लंबी दूरी के सफर में यात्री अपनी पसंद के कार्यक्रम और फिल्में देख सकते हैं.
View this post on Instagram