दिवाली की रात जला रावण! खरगोन के छोटी कसरावद में दशहरा के 19 दिन बाद अनोखा दहन, वजह चौंका देगी!

दिवाली की रात जला रावण! खरगोन के छोटी कसरावद में दशहरा के 19 दिन बाद अनोखा दहन, वजह चौंका देगी!


Last Updated:

Khargone Rawan Dahan: खरगोन जिले के छोटी कसरावद गांव में दशहरे के 19 दिन बाद दिवाली की रात रावण दहन किया गया. विवाद के चलते 20 अक्टूबर को दहन नहीं हो सका था. ग्रामीणों ने दशकों पुरानी परंपरा निभाते हुए दिवाली और दशहरा एक साथ मनाया. इस अनोखे रावण दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

खरगोन में दिवाली की रात रावण दहन.

Khargone News: खरगोन से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां कसरावद थाना क्षेत्र के छोटी कसरावद गांव में दशहरे के 19 दिन बाद रावण दहन किया गया. ग्रामीणों ने दीपावली की रात दीपों की रोशनी के बीच रावण के पुतले का दहन किया. इस तरह गांव के लोगों ने एक ही दिन दशहरा और दीपावली का पर्व एक साथ धूमधाम से मनाया. रावण दहन के दौरान पूरे गांव में भारी उत्साह का माहौल नजर आया.

क्या था विवाद का कारण?
दरअसल, बीते 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन पारंपरिक स्थल पर रावण दहन की तैयारी थी. लेकिन, आयोजन के दौरान जमीन को निजी बताकर आपत्ति जताई गई. इसके बाद वहां विवाद की स्थिति बन गई. विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों को समझाइश दी. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने रावण के पुतले को ग्राम पंचायत परिसर में रखवा दिया था.

परंपरा पर अड़े रहे ग्रामीण
रावण का पुतला पंचायत परिसर में रखे होने के बावजूद ग्रामीण अपनी बात पर कायम रहे. गांव के लोग अपनी दशकों पुरानी परंपरा निभाने की जिद पर अड़े रहे. ग्रामीणों की मांग थी कि रावण दहन केवल पारंपरिक स्थल पर ही किया जाएगा. आखिरकार 19 दिन का लंबा इंतजार खत्म हुआ. दीपावली की रात ग्रामीणों ने उसी पारंपरिक स्थल पर परंपरा निभाते हुए रावण दहन किया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
19 दिन बाद हुए इस अनोखे रावण दहन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर लोग इस अनूठी परंपरा और दिवाली की रात हुए रावण दहन की जमकर चर्चा कर रहे हैं.



Source link