Last Updated:
जहां दिवाली पर एक तरफ धूम थी तो दूसरी ओर कुछ सितारों ने पटाखों और प्रदूषण को लेकर गुस्सा जाहिर किया. किसी के सोफे में आग लग गई तो किसी की बालकनी तहस-नहस हो गई. चलिए बताते हैं पटाखों पर रिएक्ट किया.
दिवाली का मौका है. सोशल मीडिया पर त्यौहार की खूब धूम मची है. मगर एक्स पर पटाखों को लेकर भी बहस छिड़ी है. कुछ इसके पक्ष में हैं तो कुछ इसके विरोध में. दरअसल विरोध वालों का कहना है कि पॉल्यूशन के चलते सांस लेना दुभर हो गया है तो पक्ष वालों का मत ये है कि प्रदूषण के कारण सिर्फ पटाखे नहीं है. तो क्यों हिंदू त्योहारों पर ही उंगली उठाई जाती है.
इस बहस के बीच सोशल मीडिया पर कई फिल्म सितारों ने रिएक्ट किया. विवेक अग्निहोत्री, उर्फी जावेद से लेकर कई अन्य सितारों ने पटाखे फोड़ने वालों पर नाराजगी जाहिर की.
पहले बात करते हैं कश्मीर फाइल्स बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री की. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि पटाखों के कारण उनका सोफा जल गया. फिल्ममेकर ने लिखा, ‘डियर मेयर मैडम, पिछली रात हमारे बालकनी के सोफे में आग लग गई. शुक्र है कि हमारे डॉग ने हमें समय रहते इस बारे में अलर्ट कर दिया. इस बार हम लकी थे कि कोई घटना नहीं हुई लेकिन दूसरे पीड़ितों का क्या?’
Add News18 as
Preferred Source on Google
डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘आखिर कौन हैं जो दिवाली मनाना पसंद नहीं करता? लेकिन ये पटाखे या रॉकेट जलाना हमें गर्व महसूस नहीं करवाता. हमारा कल्चर हमें ये कभी नहीं सीखाता कि हम किसी की जिदंगी, घर और प्रॉपर्टी के साथ खिलवाड़ करें. जवाबदेही के साथ साथ लोगों को जागरुक करने और सुरक्षा सुनिश्चित भी की जानी चाहिए.’
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी पटाखे जलाने वालों पर इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा. उन्होंने लोगों को याद दिलवाया कि दिवाली के बाद पटाखों से प्रदूषण हद से ज्यादा बढ़ जाता है. ये बहुत दुख की बात है कि लोग सब जानते समझते हुए भी ऐसा करते हैं. आज के समय में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.
वहीं उर्फी जावेद भी आगबबूला हो उठीं. उन्होंने बम-पटाखे फोड़ने वालों को जमकर सुनाया. उन्होंने तो ये सलाह भी दी कि ऐसा करने वालों को जेल की सजा सुनाई जानी चाहिए. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर किया, ‘जो लोग भी पटाखे जलाते हैं उन्हें जेल करनी चाहिए. क्या हालत कर दी है गंवारों ने.’
इन सितारों के अलावा लस्ट स्टोरीज 2 के एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने भी इंस्टाग्राम पर शॉकिंग अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि मुंबई में उनके घर में दिवाली के दिन आग लग गई. ये घटना पटाखों की वजह से हुई. इस हादसे में उनकी पूरी बालकनी जल गई और कमरा भी तहस-नहस हो गया. एक्टर ने बीएमसी को टैग किया और पटाखे फोड़ने वालो पर गुस्सा जाहिर किया.
उन्होंने लिखा, ‘लोगों की बेवकूफी देखिए, कितनी हैरान करने वाली है. मेरा करीब-करीब पूरा कमरा जलाकर रख दिया. पूरा शहर जल रहा है और गैस चेंबर बन गया है.’