Last Updated:
Figs benefits: यह ऐसा फल है जो देखने में बहुत छोटा और गोल मटोल है. सुर्ख लाली लिए यह फल सेहत का खजाना है. यह थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन इसका सेवन करने से हार्ट फौलाद बनता है और इसकी पत्तियों की चाय पीने से शुगर कंट्रोल होता है. आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि इस फल के क्या फायदे हैं.
अंजीर के फायदे. photo: Canva
Fig Benefits: इससे पहले कि आप कंफ्यूज हो सबसे पहले बता देता हूं कि हम जिस फल की बात कर रहे हैं वह अंजीर है. अंजीर देखने में भले ही छोटा, गोल-मटोल और मनमोहक लालिमा लिए दिखता हो लेकिन इसके भीतर सेहत का खजाना छुपा हुआ है. अंजीर आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों तरीकों से कुदरत का अनमोल उपहार है. विज्ञान के हिसाब से मानें तो अंजीर का पौधा मानव सभ्यता के शुरू होने से भी पहले से ही इस धरती पर फल-फूल रहा है.आज यह सुपरफूड है. यह छोटा सा ड्राई फ्रूट प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, फोलेट, नियासिन, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन और राइबोफ्लेविन जैसे अनगिनत पोषक तत्वों से भरपूर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शरीर के हर एक अंग को फायदा पहुंचाता है. इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर पॉलीफेनॉल्स हार्ट की कोशिकाओं को पोषण देता है जिससे हार्ट मजबूत होता है. आयुर्वेद के मुताबिक अंजीर के पत्तियों को चबाने से ब्लड शुगर भी कम होता है.
हार्ट बनता है फौलाद
ब्लड शुगर कम करता
आयुर्वेद में तो पहले से ही अंजीर के पत्तों का ब्लड शुगर कम करने में इस्तेमाल किया जाता रहा है. अब मेडिकल साइंस के कुछ अध्ययनों में भी इसे प्रमाणित किया गया है. 2019 के एक अध्ययन के अनुसार अंजीर के फल के अर्क में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. यह शुगर को कम करने में मदद करता है. वहीं 2020 में मोटापे से ग्रस्त चूहों पर हुए शोध में अंजीर के अर्क को दिया गया तो जिस चूहों में इंसुलिन सेंसिटिविटी ज्यादा थी वह कम हो गया और खून में ग्लूकोज का लेवल कम हो गया. इतना ही नहीं इसके फास्टिंग ब्लड शुगर में सुधार करते देखा गया. हालांकि इसके विपरीत सूखे अंजीर में प्राकृतिक शर्करा की मात्रा काफी अधिक होती है जो थोड़े समय के लिए ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है. इसलिए यदि आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में समस्या होती है तो ड्राई अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करें.