Last Updated:
Indore News: दिवाली पर इंदौर में आतिशबाजी के धुएं और नमी से AQI कुछ समय बढ़ा. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक दिन AQI बढ़ने से फर्क नहीं पड़ता. नगर निगम टीम व सफाई मित्रों ने रात 3 बजे से पानी छिड़ककर शहर चमका दिया. इंदौर स्वच्छता और AQI में हमेशा नंबर 1 रहेगा.
मेयर ने इंदौर की सफाई पर दिया बड़ा बयान.
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
इंदौर में दिवाली का त्यौहार पूरे उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया. दीप पर्व पर पूरे शहर ने जमकर खुशियां मनाईं और आतिशबाजी की. आतिशबाजी के धुएं और मौसम की नमी के कारण शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कुछ समय के लिए जरूर बढ़ गया. AQI में हुई इस बढ़ोतरी पर पर्यावरण प्रेमियों की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे. इस पूरे मामले में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान सामने आया है.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी शहरवासियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कल पूरे इंदौर ने जिस उत्साह के साथ दिवाली मनाई, वह हमारे आनंद को दर्शाती है. दिवाली उत्सव मुख्य रूप से रोशनी का और आतिशबाजी का ही त्यौहार है. त्यौहार मनाने के कारण यदि एक दिन के लिए शहर का AQI बढ़ भी गया, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इंदौर स्वच्छता और एयर क्वालिटी इंडेक्स दोनों में हमेशा नंबर वन रहने वाला है.
सनातन के त्यौहार को अलग नजरिए से न देखें…
महापौर ने तथाकथित पर्यावरण प्रेमियों को स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रेमियों को सनातन के उत्सव को हमेशा अलग नजरिए से देखने का काम नहीं करना चाहिए. सनातन का यह त्यौहार हम सभी को आपस में जोड़ने का, उत्सव मनाने का और आनंद लेने का पर्व है. इसलिए त्यौहार को किसी अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.
रात में ही संभाल लिया था मोर्चा
शहर की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर महापौर ने नगर निगम के कार्यों का ब्योरा दिया. उन्होंने बताया कि धुआं और धूल साफ करने के लिए नगर निगम की टीम तुरंत सक्रिय हुई थी. नगर निगम की टीम और सफाई मित्रों ने रात को 3:00 बजे उठकर ही मोर्चा संभाल लिया था. सफाई मित्रों ने रात 3 बजे से ही पूरे शहर में सफाई का काम शुरू कर दिया था.
धूल-धुआं पूरी तरह सफ
सड़कों पर जमी धूल और हवा में फैले धुएं को साफ करने के लिए नगर निगम के वाटर कैनन का उपयोग किया गया. वाटर कैनन की मदद से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया. सफाई मित्रों की मेहनत से सुबह तक पूरे शहर को साफ करके चमका दिया गया. शहर से धूल और धुआं पूरी तरह साफ कर दिया गया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर हमेशा से स्वच्छता में नंबर वन रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि इंदौर स्वच्छता में भी और एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी हमेशा नंबर वन रहने वाला शहर है. महापौर ने साफ कहा कि इंदौर नंबर वन था, नंबर वन है और हमेशा नंबर वन ही रहेगा.