Kalyan Banerjee Crying Video: काली पूजा में फूट-फूटकर क्यों रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, किसकी खात्मे की प्रार्थना?

Kalyan Banerjee Crying Video: काली पूजा में फूट-फूटकर क्यों रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, किसकी खात्मे की प्रार्थना?


होमताजा खबरदेश

काली पूजा में फूट-फूटकर क्यों रोए कल्याण बनर्जी, किसकी खात्मे की प्रार्थना?

Last Updated:

Kalyan Banerjee Crying Video: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली काली पूजा के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का भावुक वीडियो सामने आया है. बांकुड़ा स्थित अपने पैतृक घर में पूजा करते हुए वह मां काली के सामने रो पड़े. बाद में उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग पिछले छह महीनों से सुखी नहीं हैं और मां से अशांति फैलाने वालों को खत्म करने की प्रार्थना की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कल्याण बनर्जी फिर रोने लगे.

Kalyan Banerjee Crying Video: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी काली पूजा के दौरान मां काली की प्रतिमा के सामने भावुक होकर रोते नजर आए. वीडियो में वह हाथ जोड़कर मां की आराधना कर रहे हैं और मंत्र पढ़ते हुए उनके आंसू बहने लगते हैं. यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कल्याण बनर्जी ने मां काली से यह प्रार्थना अपने बांकुड़ा स्थित पैतृक आवास पर किया. कल्याण बनर्जी हर साल काली पूजा के मौके पर अपने पैतृक घर पहुंचते हैं. इस बार भी वह परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए और खुद मां काली की आरती की.

मां काली से क्या मांग रहे थे कल्याण बनर्जी?

पूजा के बाद कल्याण बनर्जी ने बताया कि उन्होंने मां काली से सभी के सुख, शांति और कल्याण की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग फिलहाल सुखी नहीं हैं. उनके मुताबिक, पिछले छह महीनों से राज्य के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. कल्याण बनर्जी ने मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि जो लोग राज्य में अशांति फैला रहे हैं, मां उनका अंत करें. उन्होंने यह भी कहा कि मां उन्हें भक्ति और ज्ञान दें.



Source link