Last Updated:
फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दीपावली की रात हिंदुजा अस्पताल के बाहर तेज पटाखे फोड़ने वाले लोगों पर गुस्सा जताया है. उन्होंने बताया कि मरीजों की परेशानी नजरअंदाज कर लोगों ने तर्क दिया कि अस्पताल ही गलत जगह है.
Image: IANS
नई दिल्ली. फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दीपावली की रात अस्पताल के बाहर तेज पटाखे फोड़ने वाले लोगों पर चिंता जाहिर की. उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि लोगों का कहना है कि अस्पताल गलत जगह पर बना है.
फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें कुणाल कोहली ने बताया कि अस्पताल के पास तेज बम न फोड़ने के लिए उन्होंने लोगों से प्यार से कहा था, लेकिन फिर भी लोगों ने उनकी बात नहीं मानी.
कुणाल कोहली ने जाहिर किया गुस्सा
अस्पताल के बाहर बम फोड़ने पर रिएक्ट किया
फिल्ममेकर ने बताया कि एक आदमी ने उनकी बात को टाल दिया. उन्होंने लिखा, “एक आदमी ने मुझसे कहा, ‘अस्पताल गलत जगह पर है. हम यहां 40 साल से हैं और वह तेज बम फोड़ता रहा.”
कुणाल कोहली का करियर
कुणाल कोहली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो और म्यूजिक वीडियो के निर्देशन से की थी. उन्होंने टीवी डायरेक्शन की शुरुआत टीवी सीरियल ‘त्रिकोण’ से की थी. ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ उनकी पहली बतौर निर्देशक फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे. इसके बाद साल 2004 में उनकी फिल्म ‘हम तुम’ रिलीज हुई थी. सैफ अली खान और रानी मुखर्जी अभिनीत इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने उन्हें खासी लोकप्रियता दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.
आखिरी फिल्म
फिल्ममेकर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ है, जो 2025 में रिलीज हुई थी. इसमें वर्धन पुरी और कावेरी कपूर लीड रोल में हैं, जबकि निशा आलिया और लिलेट दुबे सपोर्टिंग रोल में हैं. यह फिल्म एक अचानक हुई मुलाकात और प्यार में मिले दूसरे मौके की कहानी है.