PF अकाउंट में नाम या जन्‍मतिथि है गलत, घर बैठे 5 मिनट में करें ठीक, ये रहा पूरा प्रोसेस

PF अकाउंट में नाम या जन्‍मतिथि है गलत, घर बैठे 5 मिनट में करें ठीक, ये रहा पूरा प्रोसेस


Last Updated:

EPFO Joint Declaration Facility: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने अपनी ज्‍यादातर सेवाएं डिजिटल कर दी हैं. ईपीएफओ ने अब पीएफ खाते में दर्ज गलत जानकारियों को ऑनलाइन ठीक करने की सुविधा भी दे दी है. ईपीएफ खाताधारक अब ऑनलाइन जॉइंट डिक्‍लेरेशन सर्विस के माध्‍यम से यह जरूरी काम घर बैठे निपटा सकते हैं.

Zoom

ईपीएफओ ने नई सर्विस लाइव कर दी है.

नई दिल्‍ली. कर्मचारी भविष्‍य निधि खाते में नाम, जन्‍मतिथि या पिता के नाम में गड़बड़ी भारी पड़ती है. ऐसी ग‍लतियों से अक्‍सर पीएफ क्‍लेम रिजेक्‍ट हो जाते हैं या पुरानी कंपनी से नई कंपनी में पीएफ ट्रांसफर अटक जाता है. इन गलतियों को सुधारने के लिए पहले दफ्तरों के चक्‍कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने ‘ऑनलाइन जॉइंट डिक्‍लेरेशन’ सर्विस को एक्टिव कर दिया है. इस नई सुविधा के शुरू होने से ईपीएफओ सब्‍सक्राइबर घर बैठे अपने अकाउंट में जो गलतियां हैं, उन्‍हें ठीक कर सकते हैं.

ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों की दिक्‍कतों को दूर करने के लिए अभियान चलाया हुआ है. श्रम और रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, संगठन ने अक्टूबर 2026 में चलाए गए एक महीने के विशेष अभियान के तहत 2,36,021 शिकायतों का निपटारा किया. इनमें से 2,02,984 मामले ईपीएफओ के पोर्टल के जरिए सुलझाए गए, जबकि बाकी बची 33,037 शिकायतों का समाधान भारत सरकार के केंद्रीय सीपीजीआरएएमएस (CPGRAMS) पोर्टल के जरिए किया गया.

ऐसे पीएफ अकाउंट में ठीक करें गलतियां

  • ईपीएफओ मेंबर पोर्टल (EPFO Member Portal) पर जाएं और अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें.
  • मेन मेन्यू में दिए मैनेज सेक्शन के ‘जॉइंट डिक्‍लेरेशन फेसिलिटी’ लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर दिखने वाले विवरणों में से उस फील्ड को चुनें जिसे बदलना चाहते हैं. जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम या कंपनी जॉइन करने की तारीख आदि.
  • नई और सही जानकारी टाइप करें तथा प्रमाण के तौर पर आवश्यक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • भरी गई सभी जानकारियों को क्रॉस-चेक करने के बाद ‘सबमिट’ बटन को दबाएं.
  • रिक्वेस्ट आपके एंप्लॉयर और संबंधित ईपीएफओ फील्ड ऑफिस को वेरिफिकेशन के लिए चली जाएगी.

WhatsApp पर देखें पीएफ बैलेंस और पासबुक

ईपीएफओ ने सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी अपनी सर्विसेज शुरू कर दी हैं. अब पीएफ सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की वेरिफाइड WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल करके अपने खाते का कुल बैलेंस जान सकते हैं, पिछले 5 लेन-देन का ब्योरा देख सकते हैं और अपनी ई-पासबुक की डिटेल हासिल कर सकते हैं.



Source link