Last Updated:
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ अब विदेश में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए दुनियाभर में 507 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के बाद यह भारतीय फिल्म अब 12 नवंबर को हांगकांग के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर ओवरसीज मार्केट के दर्शकों के बीच भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
विदेश में रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ दुनियाभर के सिनेमाप्रेमियों का दिल जीत रही है. भारत और दुनिया के तमाम देशों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म अब हांगकांग के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ के नाम से जानी जा रही इस फिल्म का पहला पार्ट हांगकांग में रिलीज किया जाएगा. वहां यह फिल्म मूल हिंदी भाषा के साथ-साथ चीनी और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ दिखाई जाएगी.
हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश के मुताबिक, भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह मेगा-बजट फिल्म हांगकांग के दर्शकों को लुभाने वाली है. हांगकांग के प्रमुख सिनेमाघरों जैसे मोंग कोक, लैंगहैम प्लेस, प्रीमियर एलिमेंट्स, त्सुएन वान और क्वाई फोंग में फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. चीनी और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ 12 नवंबर 2026 को वहां रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर ओवरसीज मार्केट में भी खासा उत्साह है.
‘रामायण’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘रामायण’ की तगड़ी स्टारकास्ट
नामी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और सुपरस्टार यश के बैनर तले लगभग 4,000 करोड़ के बजट में तैयार हो रही यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट बेहद तगड़ी है, जिसमें रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और शीबा चड्ढा जैसे सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. खबर है कि इसका दूसरा पार्ट 2028 में दिवाली के मौके पर ही दस्तक देगा.