Captain Ajay Pant Britain Court Case News। World News in Hindi। रूसी तेल टैंकर, UK की दादागिरी… कूटनीतिक जंग में फंसे भारतीय कैप्टन अजय पंत

Captain Ajay Pant Britain Court Case News। World News in Hindi। रूसी तेल टैंकर, UK की दादागिरी… कूटनीतिक जंग में फंसे भारतीय कैप्टन अजय पंत


होमदुनियाब्रिटेन

रूसी तेल टैंकर, UK की दादागिरी… कूटनीतिक जंग में फंसे भारतीय कैप्टन अजय पंत

Last Updated:

Captain Ajay Pant Britain Arrest Latest Update: 36 वर्षीय भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत ब्रिटेन में कानूनी जंग लड़ रहे हैं. रूसी पोर्ट से भारत तेल ला रहे उनके टैंकर को 14 जून को ब्रिटिश सेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में रोककर जब्त कर लिया था. यूके के रूस प्रतिबंधों के तहत गंभीर आरोपों का सामना कर रहे कैप्टन पंत की लीगल टीम 11-13 नवंबर की सुनवाई में ब्रिटेन की इस कार्रवाई की वैधता को चुनौती देगी.

Zoom

यूके की कोर्ट में यह केस चल रहा है. (File Photo)

समुद्र की लहरों के बीच अपनी ड्यूटी निभा रहा एक भारतीय नाविक आज ग्लोबल पॉलिटिक्स और प्रतिबंधों की जंग में बुरी तरह फंस गया है. मर्चेंट नेवी के 36 साल के कैप्टन अजय पंत इन दिनों ब्रिटेन में एक बेहद गंभीर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. मामला तब शुरू हुआ जब रूस के उस्त-लुगा पोर्ट से भारत आ रहे एक ऑयल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने 14 जून को इंटरनेशनल वाटर्स में रोक लिया और जबरन अपने कब्जे में ले लिया. यूके सरकार का दावा है कि कैमरून द्वारा फ्लैग वापस लेने के बाद यह जहाज स्टेटलेस हो गया था, जिस वजह से इस पर रूस के प्रतिबंध कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है. ब्रिटिश मरीन कमांडोज के जहाज पर चढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है. अब 11 से 13 नवंबर के बीच होने वाली अहम सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां कैप्टन की लीगल टीम इस पूरी कार्रवाई की वैधता को चुनौती देगी.

यूके फोर्सेस का विवादित एक्शन और बड़े सवाल
ब्रिटिश फोर्सेस द्वारा जहाज को रोकने का तरीका कई गंभीर सवाल खड़े करता है. यह ऑयल टैंकर इंग्लिश चैनल से गुजरते हुए लगभग 8 घंटे तक यूके के तय समुद्री क्षेत्र में रहा और फिर इंटरनेशनल वाटर्स में प्रवेश कर गया. लेकिन ब्रिटिश सेना ने इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में जाने के बाद रोका और जबरन यूके के अधिकार क्षेत्र में वापस ले आई. इसके पीछे दावा किया गया कि कैमरून ने जहाज का फ्लैग वापस ले लिया था, जिससे यह स्टेटलेस (बिना देश का) हो गया, हालांकि इस दावे को खारिज और चुनौती दी जा रही है.

11-13 नवंबर की सुनवाई और 15 दिसंबर का ट्रायल
कैप्टन अजय पंत पर ब्रिटेन के रूस प्रतिबंध कानूनों के तहत प्रतिबंधित रूसी तेल को किसी तीसरे देश तक ले जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है. 15 दिसंबर को होने वाले मुख्य ट्रायल से ठीक पहले, उनकी लीगल टीम 11 से 13 नवंबर के बीच होने वाली अहम सुनवाई में यूके के इस एक्शन की वैधता को चुनौती देगी. रक्षा पक्ष का तर्क है कि ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करते हुए यह कारर्वाई की है.

भारत को क्यों खड़ा होना चाहिए कैप्टन पंत के साथ?
एक 36 वर्षीय भारतीय नाविक को दो देशों की वैश्विक पाबंदियों और कूटनीतिक लड़ाई में मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए. कैप्टन अजय पंत की पत्नी ने भी न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि इस मामले में कानूनी पहलुओं की गहन जांच, निष्पक्ष सुनवाई और उचित प्रक्रिया बेहद जरूरी है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय (MoD) ने यूके मरीन कमांडोज के जहाज पर उतरने का वीडियो भी जारी किया था, जिसने इस मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया है.



Source link