तेजस्वी यादव के जन्मदिन के पर सांसद की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- सीएम ही नहीं, पीएम भी बनेंगे

तेजस्वी यादव के जन्मदिन के पर सांसद की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- सीएम ही नहीं, पीएम भी बनेंगे


Last Updated:

Bihar News : आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सांसद अभय कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की कार्यकर्ताओं की इच्छा पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ सीएम ही क्यों बनेंगे, आने वाले समय में प्रधानमंत्री भी बनेंगे. उन्होंने कहा कि समय का इंतजार कीजिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सांसद अभय कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है.

पटना. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई दी जा रही है. कार्यकर्ता उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं और उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा भी जता रहे हैं. इस बीच सांसद अभय कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की कार्यकर्ताओं की इच्छा से जुड़े सवाल पर सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ मुख्यमंत्री ही क्यों बनेंगे, आने वाले समय में प्रधानमंत्री भी बनेंगे. उन्होंने कहा, “समय का इंतजार कीजिए.” अभय कुशवाहा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर सांसद का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है.

फैमिली और कार्यकर्ताओं संग जन्मदिन मना रहे तेजस्वी 

बता दें, तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन की शुरुआत उनके पटना स्थित आवास पर बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में हुई. घड़ी की सुइयों ने जैसे ही रात के 12 बजाए, तेजस्वी ने अपनी पत्नी राजश्री यादव, पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी की मौजूदगी में केक काटा. इस बेहद खास पारिवारिक पल में बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी साथ खड़े दिखे. माता-पिता ने अपने लाडले बेटे के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी राजनीतिक उम्र की कामना की.

तेजस्वी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था. वह बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. नेता और समर्थक उनके स्वस्थ जीवन के साथ लंबी राजनीतिक पारी की कामना कर रहे हैं. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी दौरान उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय कुशवाहा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने की बात कह दी.



Source link