युवती से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, बालों से घसीटकर लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

युवती से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, बालों से घसीटकर लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना


Last Updated:

लुधियाना में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कार वर्कशॉप मालिक दलजीत सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने वर्कशॉप मा‍ल‍िक को बालों से घसीटकर लात-घूंसों से पीटा. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुल‍िस इसी के आधार पर जांच कर रही है.

Zoom

युवती से छेड़छाड़ का व‍िरोध करने पर कार वर्कशॉप माल‍िक के साथ मारपीट.

पंजाब में लुधियाना के सूफिया चौक के पास शनिवार सुबह युवकों के एक झुंड ने एक कार वर्कशॉप मालिक पर हमला बोल दिया. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह करीब 11 बजे के आसपास वर्कशॉप में काम करने वाली एक युवती से कथित छेड़छाड़ के मामले में यह मारपीट हुई.

जानकारी के मुताबिक छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलजीत सिंह नाम के कार वर्कशॉप मालिक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि वर्कशॉप में काम करने वाली एक युवती जब वर्कशॉप में आई तो पीछे से दो युवक भी घुसने लगे. ये दोनों पहले से ही युवती का पीछा करते आ रहे थे. जब वर्कशॉप के मालिक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे बहस पर उतर आए और जबरन घुसने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और आरोप है कि युवकों ने इसी दौरान फोन कर अपने करीब एक दर्जन साथियों को बुला लिया. सभी ने मिलकर दलजीत सिंह पर हमला बोल दिया.

इस हमले की सामने आई CCTV फुटेज में कई युवक कार वर्कशॉप के मालिक दलजीत सिंह को बालों से पकड़कर घसीटते, जमीन पर गिराते और लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं. युवकों के इस तरह मारपीट करने पर दलजीत सिंह ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को रोका तो वे सभी वर्कशॉप मालिक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. आसपास मौजूद लोग घायल वर्कशॉप मालिक दलजीत को परिजन सिविल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

बताया जा रहा है कि विवाद खड़ा करने वाला मुख्य आरोपी युवक कई महीनों से उस युवती का पीछा कर रहा था और जबरन मोबाइल नंबर मांगकर परेशान करता था. शनिवार को भी वह उस युवती का पीछा करते हुए वर्कशॉप में घुसने की कोशिश कर रहा था. जिसे दलजीत ने रोक दिया और छेड़छाड़ का विरोध किया. इसी से बौखलाए युवकों ने अन्य लोगों को बुलाकर दलजीत की पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस ने अब इस CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.



Source link