सफेद, काली या नीली… कौन-सी गाय पहले भड़केगी? चित्तौड़गढ़ के आकोला में आज भी निभाई जाती है अनोखी परंपरा

सफेद, काली या नीली… कौन-सी गाय पहले भड़केगी? चित्तौड़गढ़ के आकोला में आज भी निभाई जाती है अनोखी परंपरा


Last Updated:

Chittorgarh Unique Diwali Tradition: चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला कस्बे में गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन खेखरा पर्व की अनोखी परंपरा निभाई गई. यहां गायों के भड़कने के रंग के आधार पर आने वाले साल का अनुमान लगाया जाता है. इस बार नीले रंग की गाय सबसे पहले भड़की, जिसके बाद पंच पटेलों ने आने वाला साल सामान्य रहने की भविष्यवाणी की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गोवर्धन पूजा पर निभाई गई अनोखी परंपरा

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला में दीपावली पर्व के दौरान दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर्व पर कस्बे में आज भी गायों को भड़काने की अनूठी परंपरा कायम है, इसके आधार पर आने वाले साल का अनुमान लगाया जाता है. खेखरा पर्व पर गायों के भड़कने से आने वाला वर्ष सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई. कस्बे को दो भागों में विभक्त करने वाली बेड़च नदी के तट पर आयोजित कार्यक्रम में पंच पटेलों और जनप्रतिनिधियों ग्राम वासियों, गायों के सेवक भेरु लाल भील, गायों के ग्वाल ने इस अवसर पर श्रीकृष्ण महावीर गोशाला के चोपट पर गोबर से बनाए गोवर्धन की पूजा अर्चना की.

इस दौरान सभी पंच पटेलों की उपस्थिति में आयोजित खेखरा पर्व पर इस बार नीले रंग की गाय सबसे पहले भड़की. जिससे पंच पटेलों द्वारा यह भविष्यवाणी की गई कि आने वाला साल न ज्यादा अच्छा और न हीं ज्यादा खराब रहेगा. इस आयोजन में सफेद रंग की गाय के पहले भड़कने पर सुकाल, काले रंग की गाय के भड़कने पर अकाल तथा नीले रंग की गाय के भड़कने पर आने वाले साल के सामान्य रहने का अनुमान लगाया जाता है. श्रृंगार और घुंघरू बांध लावे गायों को इस मौके पर पशुपालक अपनी गायों को नहला कर विभिन्न तरह के रंगों की छापों से सजा धजा कर, उनके गले में व पैरों में घुंघरू बांध कर खेखरा स्थल पर लाते हैं.

गाय को ग्वाला दौड़ता हुआ गाय मालिक के घर तक ले जाता
इसके बाद बेड़च नदी के किनारे निर्धारित स्थान पर गांव के प्रमुख पंच पटेलों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप से एक गाय की पूजा की जाती है. इसके बाद ग्वाला खेखरा भड़काने के लिए बांस पर बनी हुई चमड़ी की कुप्पी व गेड़ी को हाथ में लेकर गायों के सामने कुप्पी को करता है. सबसे पहले भड़कने वाली गाय को ग्वाला दौड़ता हुआ गाय मालिक के घर तक ले जाता है.

गाय को भड़काया जाता
वहां रीति-रिवाज व परम्परा के अनुसार ग्वाले को भेंट स्वरूप राशि, धान व साफा बंधवा कर विदा किया जाता है. गेड़ी भी करीब एक शताब्दी पुरानी कस्बे में खेखरा पर्व पर गाय को भड़काने वाले ग्वाल ने बताया कि सैकड़ों वर्षों पुरानी उक्त परंपरा में जिस गेड़ी से गाय को भड़काया जाता है, वह करीब 112 वर्ष पुरानी है. इसका नाम भानानाथ गेडी है.



Source link