UP-पंजाब में कब होंगे विधानसभा चुनाव, कब से लागू हो सकता है आचार संहिता? – uttar pradesh punjab uttarakhand manipur goa assembly election date

UP-पंजाब में कब होंगे विधानसभा चुनाव, कब से लागू हो सकता है आचार संहिता? – uttar pradesh punjab uttarakhand manipur goa assembly election date


होमताजा खबरदेश

UP-पंजाब में कब होंगे विधानसभा चुनाव, कब से लागू हो सकता है आचार संहिता?

Last Updated:

Assembly Elections News: SIR और मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विवाद के बीच पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग में अंदर ही अंदर इसकी तैयारियां चल रही हैं.

Zoom

उत्‍तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Assembly Elections News: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा जनवरी के शुरुआती सप्ताह में हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग इन पांचों राज्यों में तैयारियों का जायजा लेने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा. इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों का दौरा नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर में शुरू होने की संभावना है.

सूत्रों के अनुसार, तीनों चुनाव आयुक्तों के पांचों राज्यों के दौरे की तारीख चुनाव आयोग की जिला निर्वाचन आयुक्त (डीईसी) स्तर की टीम के दौरे पूरे होने के बाद तय की जाएगी. आयोग की डीईसी स्तर की टीम नवंबर महीने में सभी पांच राज्यों का दौरा पूरा कर लेगी. पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में टीम का दौरा संपन्न हो चुका है. उत्तर प्रदेश में एक दौरा हो चुका है, जबकि दो और दौरे प्रस्तावित हैं. वहीं, गोवा में आयोग की टीम का दौरा अभी बाकी है.

ऐसे चल रही चुनाव की तैयारियां
डीईसी स्तर की टीम के सभी राज्यों के दौरे पूरे होने के बाद संबंधित रिपोर्ट तीनों चुनाव आयुक्तों को सौंपी जाएगी. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त पांचों चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे. डीईसी स्तर के दौरों के दौरान आयोग की टीम जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करती है. इसमें मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया जाता है.

कितने फेज में होंगे चुनाव…
तीनों चुनाव आयुक्तों के दौरे के दौरान बैठकों का दायरा व्यापक होता है. इस दौरान राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें की जाती हैं. इसके अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर चुनाव से जुड़े मुद्दों और उनकी शिकायतों पर चर्चा की जाती है. सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पांचों राज्यों में मतदान कितने चरणों में कराया जाएगा, इस पर चुनाव आयोग में कोई चर्चा नहीं हुई है. हालांकि, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में भौगोलिक विस्तार और चुनावी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई चरणों में मतदान कराया जा सकता है.



Source link