Last Updated:
पहले कोरियोग्राफर, फिर डायरेक्टर और अब यूट्यूबर बन छाने वाली फराह खान इन दिनों एक बार फिर खबरों में हैं. फराह खान इस बार किसी ब्लॉग या फिल्म की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि वो अपने गुस्से की वजह से चर्चा में बनी हुई है. डायरेक्टर और यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने वालों की क्लास लगाई है.
नई दिल्ली. फराह खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब वो फिल्मों से ज्यादा अपने ब्लॉग्स के जरिए पॉपुलैरिटी और पैसे कमा रही हैं. हाल ही में फराह खान ने ऑनलाइन पोर्टल की क्लास लगाई औऱ उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
दरअसल, रविवार 8 नवंबर को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें मुंबई की एक इमारत में आग लगी हुई दिखाई दे रही थी. इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि ये फराह खान का घर है और उनके घर में आग लग गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
इस वीडियो के वायरल होते ही फराह खान के फैंस की चिंता बढ़ गई. लोगों ने डायरेक्टर की खैर खबर लेने के लिए उन्हें मेसेज करना शुरू कर दिया. अब फराह ने फैंस की चिंता बढ़ते देख सफाई दी और झूठी अफवाह फैलाने वाले पेज की क्लास लगाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब फराह खान ने खुद सामने आकर इन खबरों की सच्चाई बताई है. उन्होंने साफ किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही इमारत अभी निर्माणाधीन है. इसके साथ ही उन्होंने बिना सही जानकारी के खबरें चलाने वाले ऑनलाइन पोर्टल्स को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
फराह खान ने वायरल वीडियो को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘ऑनलाइन पोर्टल जिम्मेदारी के साथ काम करें. ये इमारत अभी निर्माणाधीन और क्लिकबेट ही सबकुछ नहीं हो सकती है’. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं. रविवार को वायरल हुए वीडियो के बाद लोगों को लगा कि आग उनके घर या बिल्डिंग में लगी है. हालांकि, फराह की सफाई से यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिखाई गई इमारत निर्माणाधीन थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
फराह खान बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में शामिल हैं, जिन्होंने कोरियोग्राफी के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कई बड़े सितारों को अपने इशारों पर डांस कराया है. साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से फराह खान ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)
फराह खान ने अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन को कास्ट किया था. उनके साथ जायद खान और अमृता राव भी अहम भूमिकाओं में दिखे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके गानों ने भी धूम मचा दी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम farahkhankunder)