छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना स्टार, अर्जुन राजपूत ने अभावों को पछाड़ स्टार किड्स के बीच जमाई धाक

छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना स्टार, अर्जुन राजपूत ने अभावों को पछाड़ स्टार किड्स के बीच जमाई धाक


होमखेलक्रिकेट

छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना स्टार, अर्जुन ने स्टार किड्स के बीच जमाई धाक

Last Updated:

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. भारत की तरफ से अकेले अर्जुन राजपूत ने 107 रनों की पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अर्जुन राजपूत.

Zoom

अंडर-19 टीम के प्लेयर अर्जुन राजपूत

 नई दिल्ली: मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया की बल्लेबाजी में शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. पाकिस्तान ने सिर्फ 22 रनों पर 3 विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्जुन राजपूत ने अकेले पाकिस्तानी गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया.

अर्जुन ने लगातार गिरते हुए विकेट के बीच 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि, शतक के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. इस तरह अर्जुन 85 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए. अर्जुन की इस पारी के बदौलत भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने फाइटिंग टोटल बनाने में सफल रही थी, लेकिन गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर पाए.

अभावों को पछाड़ कर अर्जुन ने बनाई पहचान

पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद बेशक आज हर जगह अर्जुन राजपूत की चर्चा हो रही है, लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए उन्होंने कई तरह के अभावों और मुश्किलों का सामना किया. जालंधर के रहने वाले अर्जुन बेहद साधारण परिवार से आते हैं. अर्जुन के पिता होती राम जालंधर में ही रेहड़ी पर छोले-कुलचे बेचकर घर चलाते हैं. हालांकि, अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी.

अर्जुन के पिता को उनके लिए कई बार कर्ज भी लेना पड़ा. सीमित संसाधनों के बावजूद अर्जुन ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करना जारी रखा. महज 7 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अर्जुन को हरभजन सिंह क्रिकेट इंस्टीट्यूट से स्कॉलरशिप मिली, जिससे उन्हें ट्रेनिंग में काफी मदद मिली. हालांकि, जब यह इंस्टीट्यूट बंद हुआ तो उनके कोच बिक्रम सिद्धू ने उनकी मदद की और एक प्रतिष्ठित स्कूल में उनका दाखिला कराया तथा फीस माफ करवाई. इस तरह अर्जुन ने तमाम संघर्षों को पीछे छोड़कर आज अपनी मेहनत को सफल बनाया है.

स्टार किड के बीच अर्जुन ने जमाई धाक

मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गजों के बेटे भी खेल रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरे थे, लेकिन दोनों ही स्टार किड मैच में फेल रहे. पारी की शुरुआत करने उतरे आर्यवीर ने 40 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 22 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अन्वय द्रविड़ ने 16 गेंदों में 10 रन ही बनाए.



Source link