कौन हैं बुरहानपुर के राजकुमार महाजन, जिन्होंने 200 से ज्यादा बच्चों को सिखाए हैरतअंगेज करतब?

कौन हैं बुरहानपुर के राजकुमार महाजन, जिन्होंने 200 से ज्यादा बच्चों को सिखाए हैरतअंगेज करतब?


Last Updated:

Artist Rajkumar Mahajan: बुरहानपुर के बहादरपुर निवासी राजकुमार महाजन पिछले 15 वर्षों से बच्चों को हैरतअंगेज पारंपरिक कलाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं. वे अब तक 200 से अधिक बच्चों को इस हुनर से जोड़ चुके हैं.

Artist Rajkumar Mahajan: हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता जरूरत होती है तो उसे सीखने और आगे बढ़ाने के जुनून की. बुरहानपुर जिले के बहादरपुर निवासी राजकुमार महाजन पिछले 15 वर्षों से पारंपरिक कलाओं को जीवित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. वे न केवल विभिन्न पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी इनका प्रशिक्षण देकर इस हुनर से जोड़ रहे हैं. अब तक वे 200 से अधिक बच्चों को इन कलाओं का प्रशिक्षण दे चुके हैं.

कलाकार ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को कलाकार राजकुमार महाजन बताते हैं कि उन्हें यह अनोखा हुनर अपने उस्तादों से सीखने को मिला था. बचपन से ही उनकी रुचि पारंपरिक कलाओं और हैरतअंगेज करतबों में रही है. उन्होंने अपने उस्तादों से अलग-अलग कलाओं का अभ्यास किया और करीब 15 वर्षों तक विभिन्न स्थानों पर जाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कई लोगों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाई और पारंपरिक कलाओं की पहचान बनाई.समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि इन कलाओं को केवल अपने तक सीमित रखने के बजाय आने वाली पीढ़ी को भी सिखाना जरूरी है. इसी उद्देश्य से उन्होंने गांव के बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू किया. उनके प्रशिक्षण में बच्चे डबल बार चलाना, कीलों पर लेटकर फरशी तोड़ना, नाभि पर नारियल फोड़ना और आंखों की पलकों से पानी से भरी बाल्टियां उठाने जैसी पारंपरिक कलाओं के बारे में सीखते हैं. इन करतबों को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं.

बच्चो को देते हे निशुल्क प्रशिक्षण
राजकुमार महाजन का कहना है कि आज की नई पीढ़ी आधुनिक गतिविधियों की ओर अधिक आकर्षित हो रही है. ऐसे में पारंपरिक कलाओं को बचाकर रखना और बच्चों तक पहुंचाना जरूरी है. उनका प्रयास है कि गांव के अधिक से अधिक बच्चे इस हुनर को सीखें और भविष्य में इसे आगे बढ़ाएं.

वे इस कला को किसी व्यवसाय के रूप में नहीं बल्कि अपनी परंपरा और विरासत के रूप में देखते हैं. जो भी बच्चा या व्यक्ति इन पारंपरिक कलाओं को सीखने में रुचि रखता है वह बहादरपुर स्थित उनके निवास पर संपर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है.



Source link