MP के लिए हादसों की रात रही दिवाली, दो मकान में लगी आग, 12 लोगों की जलने से मौत

MP के लिए हादसों की रात रही दिवाली, दो मकान में लगी आग, 12 लोगों की जलने से मौत


Last Updated:

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 6 लोगों की आग से जलकर मौत हो गई. इसके बाद कटनी से एक ही परिवार के 6 सदस्य के मरने की खबर भी आई है. परिवार एक 3 मंजिला इमारत में रह रहा था. नीचे क्रॉकरी की दुकान थी. आग 3 मंजित तक फैल गई. दमकल कर्मी के पाइप खराब होने की वजह आग बुझानें देरी और लापरवाही हुई. एमपी के दो जिलों में कुल 12 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हुई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मध्य प्रदेश के कटनी-सिवनी में आग से 12 मौत.

कटनी. मध्य प्रदेश के लिए दीपावली इस कई लोगों के लिए दुखभरा त्यौहार बन गया. दीपावली की रात जब हर तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल था तब सिवनी और कटनी में दो अलग-अलग घटनाओं  में 12 लोगों की मौत हो गई. सिवनी में 6 और कटनी में 6 लोगों की मौत हुई.  कटनी के बरही में आग ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. क्रॉकरी की दुकान में लगी भीषण आग देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत तक पहुंच गई. ऊपर सो रहे अग्रवाल परिवार के 6 सदस्य आग और धुएं के बीच फंस गए. करीब 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो वृद्ध, एक महिला और तीन मासूम बच्चों समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो चुकी थी. कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात बड़ा अग्निकांड हो गया. रात करीब साढ़े 11 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी. दुकान में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी तीन मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई.

इमारत के ऊपरी हिस्से में अग्रवाल परिवार के सदस्य सो रहे थे. आग और धुएं के कारण परिवार के छह सदस्य बाहर नहीं निकल सके. इस दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और महज दो माह के मासूम की मौत हो गई. वहीं रितेश अग्रवाल और एक महिला सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की. सूचना के बाद बरही, विजयराघवगढ़, कैमोर और कटनी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. आग की भयावहता के चलते राहत और बचाव कार्य घंटों तक चलता रहा. बाद में जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर इमारत के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

दमकल वाहनों की पाइप निकली खराब

घटनाक्रम के बीच दमकल व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआती राहत कार्य के दौरान दमकल वाहनों की पाइप में खराबी आने से आग बुझाने में मुश्किल हुई. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी ढंग से आग पर काबू पाया जाता तो शायद कुछ जिंदगियां बचाई जा सकती थीं अग्निकांड के दौरान बरही के स्थानीय युवाओं ने भी जान की परवाह किए बिना राहत कार्य में सहयोग किया.

पूरे कस्बे में फैला मातम

रातभर चली इस मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन सुबह तक पूरा बरही कस्बा एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से गमगीन नजर आया. वही दीपावली की रात हुआ यह अग्निकांड अब सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि बरही की आपातकालीन और दमकल व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है. आखिर आग इतनी विकराल कैसे हुई और राहत कार्य में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई, इसकी जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.



Source link