Jaipur News: जयपुर में बनी भारत की सबसे महंगी अशर्फी मिठाई! कीमत 1.23 लाख रुपए किलो, सोना-चांदी से है तैयार

Jaipur News: जयपुर में बनी भारत की सबसे महंगी अशर्फी मिठाई! कीमत 1.23 लाख रुपए किलो, सोना-चांदी से है तैयार


Last Updated:

Jaipur Most Expensive Sweet: इस साल दिपावली पर त्यौहार मिष्ठान भंडार पर सोने-चांदी और स्वर्ण भस्म से बनी सोने के सिक्के के आकार की ‘अशर्फी’ मिठाई तैयार की हैं जिसकी कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति किलो हैं. दिपावली पर बनी यह ‘अशर्फी’ मिठाई न सिर्फ जयपुर बल्कि भारत की सबसे महंगी मिठाई हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: दिपावली का फेस्टिवल सीजन चल रहा हैं और बाजारों में मिठाईयों की बाढ़ आ गई हैं दुकानों पर मिठाईयां खरीदने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. ख़ासतौर जयपुर की मिठाईयां जो अपने बेहतरीन स्वाद के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं लेकिन दिपावली पर जयपुर में ऐसी मिठाईयां भी बनती हैं जो अपने स्वाद के साथ अपनी महंगी कीमत के लिए भी ख़ूब सुर्खियां बटोरती हैं ऐसे ही जयपुर के चित्रकूट में स्थित त्यौहार मिष्ठान भंडार जो अपनी महंगी से महंगी मिठाइयों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं इस साल दिपावली पर त्यौहार मिष्ठान भंडार पर सोने-चांदी और स्वर्ण भस्म से बनी सोने के सिक्के के आकार की ‘अशर्फी’ मिठाई तैयार की हैं जिसकी कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति किलो हैं दिपावली पर बनी यह ‘अशर्फी’ मिठाई न सिर्फ जयपुर बल्कि भारत की सबसे महंगी मिठाई हैं. जिसकी कीमत सुनकर ही लोग चौंक जाते हैं. इस खास मिठाई को सोने के सिक्के के आकार में तैयार किया गया हैं जिसके ऊपर उभरी हुई आकृति में T दिखाई देता हैं.

लोकल-18 ने जयपुर के त्यौहार मिष्ठान भंडार पर पहुंच कर यहां की ऑनर अंजलि जैन से इस खास मिठाई को लेकर बात की तो वह बताती हैं कि ‘अशर्फी’ मिठाई को राजा महाराजाओं के समय ‘अशर्फी’ धातु और सिक्के जिन्हें खजाने के रूप में तिजोरियों में रखा जाता था इसी से प्रेरित होकर हमने सोने चांदी से मिलाकर ‘अशर्फी’ तैयार की हैं जो अपने खास स्वाद और कीमत को लेकर यह मिठाई चर्चा में हैं.

केसर, स्वर्ण भस्म और सोने-चांदी की परत से बनी हैं ‘अशर्फी’ मिठाई
लोकल-18 से बात करते हुए अंजलि जैन बताती है कि इस मिठाई को सिक्के के आकार में तैयार किया गया हैं जिसमें कश्मीर का केसर, अफगानिस्तान से मामरा बदाम, स्वर्ण भस्म, शुगर-फ्री डिश चिलगोजा और चांदी का इस्तेमाल किया गया हैं मिठाई में एक परत बादाम का कोर हैं वहीं एक परत सोने की पत्ती और केसर की है साथ ही मिठाई में खाने लायक आयुर्वेदिक स्वर्ण मिलाया गया हैं. जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में गुणकारी होता हैं. इसलिए इस मिठाई को ख़ासतौर पर हेल्थ बेनिफिट्स के लिए उपयोगी तत्त्वों के साथ बनाया गया हैं. अंजलि बताती हैं कि ‘अशर्फी’ मिठाई जितनी पोष्टिक और स्वादिष्ट हैं उतनी ही महंगी भी हैं इसलिए इसकी पैकेजिंग भी हमने ज्वैलरी की तरह की हैं. इस मिठाई की कीमत इतनी ज्यादा हैं कि इसे हर कोई किलों के हिसाब से नहीं खरीद सकता इसलिए इसे सिक्कों के आकार में तैयार किया हैं जिसमें मिठाई के एक नौ ग्राम के टुकड़े की कीमत Rs 1,111 है जिसे लोग आसानी से खरीद सकते हैं. वैसे तो त्यौहार स्वीट्स पर और भी अन्य मिठाईयां हैं लेकिन कीमत के हिसाब से ‘अशर्फी’ मिठाई सबसे स्वादिष्ट और महंगी मिठाई हैं.

भारत की शान-ओ-शौकत में बनाई ‘अशर्फी’ मिठाई
लोकल-18 से बात करते हुए अंजलि जैन का कहना हैं कि हर साल दिपावली पर वह महंगी से महंगी मिठाईयां तैयार करती हैं पिछले 3-4 सालों में वह स्वर्ण भस्म, ‘स्वर्ण प्रसादम’ जैसी खास मिठाईयां बनाई हैं जिनकी कीमत हजारों रुपए प्रति किलों हैं लेकिन ‘अशर्फी’ मिठाई को खासतौर पर भारत की शान-ओ-शौकत के रूप में तैयार किया हैं. आपको बता दें अंजली जैन जिन्होंने भारत की सबसे महंगी मिठाई तैयार की वह एक CA हैं और आईटी कंपनी विप्रो में जॉब कर चुकी हैं अब वह त्यौहार स्वीट्स की ऑनर हैं. और लगातार त्यौहारी सीजन में नई-नई मिठाईयों पर एक्सपेरिमेंट करती हैं, ऐसे ही महिनों की मेहनत से उन्होंने ‘अशर्फी’ मिठाई तैयार की हैं जो अब सोशल मीडिया तक वाइरल हैं.



Source link