Last Updated:
8 नवंबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ दिवाली का पावन त्योहार मनाया गया. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार्स ने भी धूमधाम से रोशनी के इस त्योहार को मनाया. कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर दिवाली जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं. ऐसे में आइए देखें उनकी कुछ खास झलकियां.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दिवाली के जश्न में सराबोर नजर आए. हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलकर लौटे अभिषेक ने अपने घर में पूरी फैमिली के साथ दिवाली मनाई. अभिषेक ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और फोटो भी शेयर किए हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की. सचिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की. इनमें से एक फोटो में वह अपनी वाइफ के साथ पूजा में लीन दिख रहे हैं.
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपनी वाइफ गीता बसरा के साथ घर पर दिवाली सेलिब्रेट की. हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में उनकी वाइफ हेजल कीच उन्हें मिठाई खिलाते हुए दिख रही हैं. युवराज सिंह के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेट की. धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. रैना ब्लैक रंग के कुर्ते में खूब जंच रहे थे. रैना ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह दिवाली हर घर को हंसी-खुशी से, हर दिल को प्यार से और हर परिवार को आपसी जुड़ाव से भर दे. आपको और आपके अपनों को ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और खूबसूरत यादें मिलें.”
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अपनी फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, मां लक्ष्मी सभी को सुख, समृद्धि और प्रचुरता का आशीर्वाद दें, और प्रभु श्री राम की कृपा से हमारा जीवन हमेशा शांति, सकारात्मकता और शक्ति से जगमगाता रहे. आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!