Schools Closed 2026: कहीं खत्म हुईं दिवाली की छुट्टियां, कहीं अभी भी बंद हैं स्कूल, यूपी-बिहार समेत देखें राज्यवार लिस्ट

Schools Closed 2026: कहीं खत्म हुईं दिवाली की छुट्टियां, कहीं अभी भी बंद हैं स्कूल, यूपी-बिहार समेत देखें राज्यवार लिस्ट


Last Updated:

School Holiday List 2026, Schools Closed 2026: नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है.दिवाली के बाद कई राज्यों में स्कूल दोबारा खुल चुके हैं, लेकिन कुछ जगहों पर बच्चों की छुट्टियां अभी भी जारी हैं.9 नवंबर को बिहार में सरकारी स्कूलों में 17 नवंबर तक अवकाश है जबकि महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में अलग-अलग तारीखों तक दिवाली वेकेशन चल रहा है. गोवा में 21 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे.वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली की छुट्टियों का फायदा स्‍टूडेंटस को मिल रहा है.ऐसे में जानिए आज किन राज्यों में स्कूल बंद हैं, कहां स्कूल खुल चुके हैं और नवंबर में अगली छुट्टी कब मिलने वाली है…

Zoom

Schools Closed November 2026, School Holiday List November 2026: कब तक बंद रहेंगे स्‍कूल?

School Holiday List 2026, Schools Closed 2026: नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों के लिहाज से काफी खास है.दिवाली की छुट्टियां भले ही कई राज्यों में खत्म हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में स्कूल बंद हैं.कहीं दिवाली का लंबा वेकेशन चल रहा है तो कहीं गोवर्धन पूजा, भाई दूज और दूसरे त्योहारों के कारण विद्यार्थियों को छुट्टियां मिल रही हैं.आज 9 नवंबर 2026 को बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्कूलों का अवकाश जारी है. वहीं तमिलनाडु में दिवाली के अगले दिन यानी आज स्कूलों और कॉलेजों में अतिरिक्त छुट्टी घोषित की गई है.

छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी आज तक दिवाली की छुट्टियां निर्धारित हैं हालांकि सभी राज्यों में छुट्टियों का शेड्यूल एक जैसा नहीं है.कुछ जगहों पर स्कूल दोबारा खुल चुके हैं जबकि कुछ राज्यों में नवंबर के दूसरे और आखिरी सप्ताह तक छुट्टियां जारी रहेंगी.ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि 9 नवंबर के बाद कहां स्कूल खुलेंगे और किन राज्यों में अभी छुट्टियां बाकी हैं.आइए जानते हैं नवंबर 2026 की लेटेस्ट राज्यवार स्कूल हॉलिडे लिस्ट…

9 नवंबर तक कौन-कौन सी छुट्टियां बीत चुकी हैं?

नवंबर की शुरुआत से ही त्योहारों के कारण स्कूलों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो गया था.1 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूल बंद थे.इसके बाद 6 नवंबर को धनतेरस मनाया गया.8 नवंबर को रविवार के दिन दिवाली और नरक चतुर्दशी का त्योहार पड़ा.इन तारीखों पर अलग-अलग राज्यों के स्कूलों में उनके निर्धारित कैलेंडर के अनुसार अवकाश रहा. आज 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जा रहा है.उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस अवसर पर स्कूलों में छुट्टी है.

वहीं तमिलनाडु सरकार ने दिवाली रविवार को पड़ने के कारण 9 नवंबर को भी सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसके बदले 28 नवंबर को शनिवार के दिन स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे. अब स्‍टूडेंटस को 11 नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर छुट्टी मिल सकती है. इसके बाद 15 नवंबर को छठ पूजा है जो रविवार के दिन पड़ रही है.उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी बलिदान दिवस के अवसर पर भी अवकाश का प्रावधान है.महीने के आखिरी सप्ताह में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.

बिहार में 17 नवंबर तक बंद रहेंगे सरकारी स्कूल

बिहार के स्‍टूडेंटस को नवंबर में सबसे लंबी छुट्टियों में से एक मिल रही है.राज्य के शिक्षा विभाग के 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक लगातार छुट्टियां निर्धारित हैं. इस दौरान दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे त्योहार शामिल हैं.आज 9 नवंबर को भी बिहार के सरकारी स्कूल बंद हैं और यह छुट्टी 17 नवंबर तक जारी रहेगी यानी स्‍टूडेंटस को अभी आठ दिन और स्कूल नहीं जाना होगा.18 नवंबर से स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी छुट्टी निर्धारित है हालांकि यह लंबा अवकाश मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों के कैलेंडर के अनुसार है. निजी स्कूलों की छुट्टियों की तारीख अलग हो सकती है.



Source link