Last Updated:
रवि दुबे ने 21 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखा. उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में लक्ष्मण का रोल अदा किया है. रवि दुबे को बड़े पर्दे पर देख उनकी पत्नी सरगुन मेहता के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा है. सरगुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पति पर प्यार लुटाया है.
नई दिल्ली. रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी जगत के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार रहे हैं. दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल के सेट पर हुई थी. कई साल तक डेट करने के बाद कपल शादी के बंधन में बंधा. रवि और सरगुन अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ लवी-डबी पोस्ट शेयर करते रहते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
दिवाली के मौके पर भी दोनों ने अपने कपल गोल्स वाली फोटोज शेयर की हैं. रवि और सरगुन ने धूम-धाम से दिवाली मनाई. उनकी खूबसूरत फोटोज चर्चा का विषय बनी हुई हैं. फैंस इनपर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
सरगुन ने अपने इंस्टाग्राम पर रवि के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं जिनमें उनका पेट डॉग भी दिख रहा है. सरगुन ने ब्लू कलर का सूट पहना है जिसे उन्होंने पर्पल रंग की चुन्नी के साथ पेयर किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं रवि दुबे ने व्हाइट रंग का सिंपल कुर्ता पहना था जिसमें वो काफी चार्मिंग लग रहे थे. एक तस्वीर में कपल को फुलझड़ी जलाते देखा जा सकता है. दोनों की शानदार केमिस्ट्री इन तस्वीरों में साफ झलक रही है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
रवि दुबे और सरगुन की मुलाकात साल 2009 में टेलीकास्ट होने वाले सीरियल ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी. ये सीरियल सिर्फ एक साल ही टेलीकास्ट हुआ था लेकिन इसके सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा जो आज भी कायम है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
कई साल तक डेट करने के बाद रवि दुबे और सरगुन मेहता साल 2013 में शादी के बंधन मेंं बंधे. दोनों की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन उनके बीच आज भी पहली मुलाकात वाला प्यार कायम है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साथ में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की. उन्होंने ड्रीमियाता ड्रामा और ड्रीमियाता म्यूजिक लेबल की शुरुआत की. दोनों ने कई सारे ड्रामा और टीवी सीरियल प्रोड्यूस किये हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)
रवि दुबे ने 2 दशक के लंबे करियर के दौरान टीवी के बाद ओटीटी पर भी काम किया और अब रामायण से वो बड़े पर्दे पर कदम रख चुके हैं. वहीं सरगुन मेहता ने भी टीवी के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में नाम कमाया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sargunmehta)