Last Updated:
समीर अंजान ने अपने पॉडकास्ट समीर का सफरनामा पर गुजरे दौर के सिंगर्स को याद किया. उन्होंने कहा कि पहले हर किसी की आवाज की अपनी खनक और पहचान थी. वहीं उनका मानना है कि हर सिंगर अरिजीत सिंह की तरह गाने की कोशिश करता है जिसकी वजह से इंडस्ट्री में म्यूजिक का वो लेवल नहीं रहा.
समीर अंजान ने कहा कि आज कल हर सिंगर अरिजीत सिंह की तरह गाता है.
नई दिल्ली. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पुराने और नए दौर के संगीत को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. एक तरफ जहां पुराने गानों की धुन और गायकों की अलग पहचान को आज भी याद किया जाता है. वहीं दूसरी ओर मौजूदा दौर के संगीत में एकरूपता को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अब मशहूर गीतकार समीर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि आजकल के ज्यादातर प्लेबैक सिंगर्स की आवाज और गाने का अंदाज एक जैसा सुनाई देता है. उन्होंने यहां तक कहा कि मौजूदा दौर में हर कोई अरिजीत सिंह की तरह गाने की कोशिश कर रहा है.
समीर के पॉडकास्ट ‘समीर का सफरनामा’ का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में आ गया है. इस बातचीत में उनके साथ प्लेबैक सिंगर जावेद अली भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान समीर ने हिंदी फिल्म संगीत के पुराने दौर को याद करते हुए बताया कि उस समय हर गायक, संगीतकार और गीतकार की अपनी अलग पहचान हुआ करती थी.
पहले हर सिंगर की होती थी अलग पहचान
समीर ने पुराने दौर की रिकॉर्डिंग को किया याद
गीतकार ने आगे कहा कि आज के संगीत में सिर्फ आवाज ही नहीं, बल्कि गानों के निर्माण का तरीका भी काफी बदल गया है. उनके मुताबिक, पहले किसी गाने को तैयार करने के पीछे एक खास लगन और विश्वास हुआ करता था, लेकिन अब वह भावना कम होती दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि आजकल लोग फिल्म बनाने के बजाय सिर्फ एक प्रपोजल तैयार करने में लगे हैं, जबकि फिल्म निर्माण एक सामूहिक कला है और साथ ही एक व्यक्तिगत अनुभव भी है.
समीर ने पुराने दौर के गायकों की रिकॉर्डिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले कलाकार एक साथ बैठते थे, गानों पर चर्चा करते थे और मिलकर नए प्रयोग करते थे. उन्होंने लता मंगेशकर और किशोर कुमार की रिकॉर्डिंग के दिनों को याद किया. समीर के मुताबिक, दोनों दिग्गज गायक रिकॉर्डिंग के दौरान खूब मस्ती करते थे, गानों को लेकर चर्चा करते थे और साथ में नए प्रयोग भी करते थे.
उन्होंने आज के रिकॉर्डिंग कल्चर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब अक्सर किसी गायक को बुलाया जाता है, वह गाना रिकॉर्ड करता है और फिर वहां से चला जाता है. समीर के इस बयान ने पुराने और नए दौर के फिल्मी संगीत के बीच के अंतर को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.