यूपी में बनने जा रहे 3 नए एक्सप्रेसवे, 9 जिले के 650 गांव के किसान होंगे मालामाल, 15000 करोड़ रुपये मिलेंगे

यूपी में बनने जा रहे 3 नए एक्सप्रेसवे, 9 जिले के 650 गांव के किसान होंगे मालामाल, 15000 करोड़ रुपये मिलेंगे


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में जो तीन नए लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं. उनके लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 9 जिलों के 650 गांव के किसानों की जमीन ली जाएगी और इसके लिए उनको 15000 करोड़ रुपये मिलेंगे. इन तीन नए लिंक एक्सप्रेसवे में विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे भी शामिल है,

Zoom

उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे हैं तीन नए एक्सप्रेसवे. (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है. सूबे की योगी सरकार राज्य में सड़कों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में तीन नए लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं. इन प्रोजेक्ट्स में विंध्य एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं. तीनों एक्सप्रेसवे की कुल प्रस्तावित लंबाई करीब 565 किलोमीटर है. यह तीनों एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 650 गांवों से होकर गुजरेंगे. इन एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए करीब 8,193.63 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है, जिसके अधिग्रहण के लिए करीब 15000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे.

विंध्य एक्सप्रेसवे
विंध्य एक्सप्रेसवे तीनों प्रोजेक्ट्स में से सबसे बड़ा प्रोजेक्ट्स है. इसकी शुरुआत प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे से होगी और यह भदोही, मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र में छत्तीसगढ़ के सीमा तक पहुंचेगा. इस प्रोजेक्ट के लिए प्रयागराज के 71 गांव, भदोही के 58, मिर्जापुर के 89 और सोनभद्र के 109 गांव में जमीन अधिग्रहण का काम किया जाएगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 327 गांव से 4613.93 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी.

जिला गांव जमीन (हेक्टेयर)
प्रयागराज 71 862.76
भदोही 58 472.74
मिर्जापुर 89 1,258.79
सोनभद्र 109 2,019.64
कुल 327 4,613.93

मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे
मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के बनने से पूर्वांचल से हरिद्वार आना आसान हो जाएगा. क्योंकि यह नया एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अमरोहा के 52 गांव से 555.94, बिजनौर के 109 गांव से 1,058.44 और हरिद्वार के 28 गांव से 406.39 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी. यानी कि कुल 189 गांव से 2,020.77 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी.

जिला गांव जमीन (हेक्टेयर)
अमरोहा 52 555.94
बिजनौर 109 1,058.44
हरिद्वार 28 406.39
कुल 189 2,020.77

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे
विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से रोड कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. यह परियोजना पूर्वांचल के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे. इसके निर्माण के लिए गाजीपुर के 48 गांव से 576.91, चंदौली के 52 गांव से 663.72 और मिर्जापुर के 34 गांव से 318.30 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी. यानी कि कुल 134 गांव से 1558.93 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी.

जिला गांव जमीन (हेक्टेयर)
गाजीपुर 48 576.91
चंदौली 52 663.72
मिर्जापुर 34 318.30
कुल 134 1,558.93

बता दें कि योगी सरकार ने हाल ही में इन तीनों लिंक एक्सप्रेसवे की मंजूरी कैबिनेट बैठक में दी थी. इसके बाद से इसके निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.



Source link