कनाडा में 6 साल, Deloitte की मोटी सैलरी, फिर भी छोड़ दी नौकरी, वजह जानकर भावुक हुए लोग

कनाडा में 6 साल, Deloitte की मोटी सैलरी, फिर भी छोड़ दी नौकरी, वजह जानकर भावुक हुए लोग


Last Updated:

कनाडा में 6 साल बिताने और Deloitte में हाई सैलरी वाली नौकरी करने के बाद प्रीति बिस्निक ने भारत लौटने का फैसला किया है. उन्होंने नौकरी छोड़कर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ समय बिताने और उनकी देखभाल करने को प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि साथ ही वह अपनी सेहत और फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहती हैं.

Zoom

नई दिल्ली: विदेश में अच्छी नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना कई लोग देखते हैं. लेकिन कभी-कभी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जब करियर से ज्यादा परिवार अहम लगने लगता है. कनाडा में पिछले 6 साल से रह रही प्रीति बिस्निक (Preeti Bisnik) ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया है. उन्होंने Deloitte जैसी बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया, ताकि अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ समय बिता सकें और उनकी देखभाल कर सकें. सोशल मीडिया पर उनका यह फैसला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

6 साल कनाडा में रहने के बाद लिया बड़ा फैसला

प्रीति बिस्निक पिछले 6 साल से कनाडा में रह रही थीं और Deloitte में काम कर रही थीं. 22 सितंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है और अब भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल वह काम से ब्रेक लेना चाहती हैं और अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं पर ध्यान देना चाहती हैं.

नौकरी नहीं गई, खुद दिया इस्तीफा

प्रीति ने साफ किया कि उन्हें कंपनी से निकाला नहीं गया है. उन्होंने अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ी है. उनके मैनेजर ने उन्हें कुछ समय की छुट्टी लेकर बाद में वापस काम पर आने का विकल्प भी दिया था, लेकिन उन्होंने भारत लौटने का फैसला नहीं बदला. उन्होंने यह भी बताया कि वह कनाडा की नागरिक हैं, इसलिए नौकरी छोड़ने के बाद भी वहां रह सकती थीं. यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है.

View this post on Instagram





Source link